फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Irrigation department claims completion of flood prevention works in Gorakhpur by June 15

गोरखपुर: बाढ़ निरोधक कार्य 15 जून तक पूरे करने का दावा, 24 परियोजनाओं पर चल रहा कार्य

Sun, 30 May 2021 03:24 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 May 2021 03:24 PM IST
सार

बोल्डर पिचिंग सहित 24 परियोजनाओं पर चल रहा कार्य। 15 मई तक पूरा होना था कार्य, चुनाव और कोरोना ने लगाया ब्रेक।
 

विज्ञापन
Irrigation department claims completion of flood prevention works in Gorakhpur by June 15
Gorakhpur Flood - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले की छह प्रमुख नदियों पर बने तटबंधों पर कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ निरोधक कार्य को पूरा करने की मियाद अब 15 जून कर दी गई है। प्रमुख कटान स्थलों पर बोल्डर पिचिंग सहित 24 परियोजनाओं को पहले 15 मई तक पूरा करना था। लेकिन चुनाव और कोरोना के कारण इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है। इसके लिए में 121 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें से 43.57 करोड़ की धनराशि रिलीज कर दी गई। 
विज्ञापन


कुछ प्रमख परियोजनाएं
घाघरा नदी पर बने खड़गपुर-शाहपुर-सोपाई तटबंध की सुरक्षा के लिए 1236.66 लाख की लागत से बाढ़ निरोधक उपाय किए जा रहे हैं।
रोहिन नदी पर बने बनरहा विस्तार तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके कार्य पर 1134 लाख की लागत आएगी।
राप्ती नदी के तट पर बने सहजनवां -डुमरी बाबू तटबंध के उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही तीन स्पर का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर 1092.32 लाख खर्च होगा।
विज्ञापन

राप्ती नदी के तट पर स्थित बढ़या कोठा तटबंध के ग्राम बढ़या के समीप कटान निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। इस पर 502.47 लाख खर्च होगा।
गोर्रा नदी के बाएं तट पर स्थित बरही पाथ तटबंध पर कटान निरोध कार्य के लिए 713.63 करोड़ स्वीकृत हुआ है।
राप्ती नदी पर सेमरा नवलपुर तटबंध पर 706.56 लाख की लागत से बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं।
 
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आलोक जैन ने बताया कि पंचायत चुनाव में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगने और कोरोना के कारण काम में काफी दिक्कत आई। विभाग के अधिकतर कर्मचारी और अभियंता कोरोना की चपेट में आ गए थे। काम हर जगह चल रहा है। तीन-चार स्थानों पर काम पूरे करा लिए गए हैं। शेष कामों में 70-80 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो गया है। 15 जून तक सभी काम पूरे हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed