{"_id":"65c15d2c7b6f0511ba0e92a6","slug":"irregularities-in-enrollment-fir-lodged-to-register-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-457289-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन में गड़बड़ी: आरोपी नर्सिंग छात्रों पर केस दर्ज करने के लिए दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन में गड़बड़ी: आरोपी नर्सिंग छात्रों पर केस दर्ज करने के लिए दी तहरीर
विज्ञापन
जांच शुरू होने के बाद से ही गायब हैं आरोपी छात्र-छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज में फर्जी तरीके से नामांकन कराने वाले तीन छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज करने के लिए प्राचार्य ने तहरीर दे दी है। तीनों छात्र कॉलेज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने से पहले प्राथमिक जांच करना चाहती है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में प्रवेश ले चुके तीन छात्रों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड, सी-सेट फॉर्म व काउंसलिंग फॉर्म में मौजूद फोटो और पढ़ाई कर रहे छात्रों के चेहरा अलग-अलग है। जांच शुरू होते ही तीनों ने नर्सिंग कॉलेज आना बंद कर दिया। इनमें से एक छात्र व दो छात्राएं हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ की तरफ से आरोपी छात्र-छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश नर्सिंग कॉलेज प्रशासन को मिल चुका है। तीनों को सेमेस्टर परीक्षा देने से भी रोक दिया गया था।
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ अल्का सक्सेना ने बताया कि तीनों विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। तहरीर दे दी गई है।