{"_id":"5e5be01a8ebc3ef3a816f32d","slug":"irctc-start-reservation-online-chart-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेन में मनचाही सीट पर करें यात्रा, आईआरसीटीसी ने रिजर्वेशन चार्ट को किया ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रेन में मनचाही सीट पर करें यात्रा, आईआरसीटीसी ने रिजर्वेशन चार्ट को किया ऑनलाइन
Tue, 03 Mar 2020 08:32 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Mar 2020 08:32 AM IST
सार
- ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे और फिर आधे घंटे पहले देखें ऑनलाइन चार्ट
- आपका कोच इंजन से कितना दूर है, यह भी जान सकते हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
अब यात्री ट्रेन में मनचाहे कोच और सीट पर यात्रा कर सकते हैं। हर श्रेणी के कोच में कितनी सीटें खाली हैं, सब जान सकते हैं। यही नहीं आपका कोच इंजन से कितना दूर है, इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। इसके लिए इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन कर दिया है।
अब यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप पर बुकिंग और खाली सीटों को ऑनलाइन देख सकते हैं। ट्रेन में जितने कोच लगे हैं, सबका विवरण इसमें मिल जाएगा। जिस कोच में सीट खाली है, उसे बुक करा सकते हैं। पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने के 4 घंटे पहले ऑनलाइन देखा जा सकता है, जबकि दूसरे चार्ट को ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले देखा जा सकता है। दूसरे चार्ट में सीटों के आवंटन में बदलाव दिखेगा।

Trending Videos
अपने परिचित के कोच में भी करा सकते हैं टिकट बुक
अगर कोई आपके घर से या परिचित यात्री ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो ऑनलाइन आरक्षण चार्ट से यह जानकारी हो जाएगी कि उस कोच में बर्थ खाली है कि नहीं। अभी तक सिर्फ श्रेणीवार सीट की उपलब्धता की जानकारी होती थी। टिकट बुक कराने पर दूसरे कोच में भी रिजर्वेशन हो जाता था।
ऐसे चेक करें चार्ट
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर क्लिक करते ही चार्ट्स, वेकेंसी का ऑप्शन आएगा। इस ऑप्शन को खोलने पर आपको यात्रा की तिथि और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करना होगा, जिसके बाद आरक्षण चार्ट पूरा दिखेगा। यही नहीं, एप के जरिए यह भी जान सकते हैं कि ट्रेन में टीटीई ने खाली बर्थ को कहां आवंटित किया है।