फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IPS Ashok Mutha Jain became ADG of Gorakhpur Zone. He has also been DIG of Gorakhpur Zone earlier

Gorakhpur News: 12 साल पहले गोरखपुर में DIG थे, ADG बनकर लौटे - NCB में भी दे चुके हैं सेवाएं

Thu, 03 Jul 2025 02:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 02:47 PM IST
सार

अशोक मुथा जैन की नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल के कारण उन्हें 1 जनवरी 2022 को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया गया। 11 मार्च 2024 को उन्हें एडीजी/पीएसआर और पीबी उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया, जहां से उन्होंने लखनऊ में अपनी सेवाएं जारी रखीं। अब गोरखपुर जोन के एडीजी के तौर पर इनकी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
IPS Ashok Mutha Jain became ADG of Gorakhpur Zone. He has also been DIG of Gorakhpur Zone earlier
एडीजी अशोक मुथा जैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी में बृहस्पतिवार को तीन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। मुथा अशोक जैन को गोरखपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वह अभी तक भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। 2013 में वो गोरखपुर के डीआईजी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर में अभी तक एडीजी रहे डॉ के एस प्रताप कुमार को पुलिस महानिदेशक सीएमडी, पुलिस आवास निगम नियुक्त किए गए। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक मुथा जैन ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।
विज्ञापन


1995 बैच के आईपीएस अधिकारी जैन का जन्म 30 अगस्त 1966 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम एम.एम. जैन है। उन्होंने बी.कॉम (बैंकिंग अकाउंट्स स्टैटिस्टिक्स) में स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद लखनऊ स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) से विपणन और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम) प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद, जैन ने 28 दिसंबर 1995 को आईपीएस सेवा में प्रवेश किया। उनकी पहली नियुक्ति वाराणसी में एसपी सिटी के रूप में हुई, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद, उन्होंने इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, जौनपुर, फर्रुखाबाद और ललितपुर जैसे विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पदों पर कार्य किया।

गोरखपुर, फैजाबाद और सहारनपुर में उन्होंने उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में भी सेवाएं दीं। जैन की नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल के कारण उन्हें 1 जनवरी 2022 को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया गया। 11 मार्च 2024 को उन्हें एडीजी/पीएसआर और पीबी उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया, जहां से उन्होंने लखनऊ में अपनी सेवाएं जारी रखीं।


केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान, जैन ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में उप महानिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर जनरल) के रूप में कार्य किया। इस भूमिका में, उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed