IPL में भोजपुरी कमेंट्री का जलवा: 'ऊ मरलें धोनी छक्का.... गोरखपुर के गल्ली से निकल के आरा पहुंचल गेना'
आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री मैच का रोमांच दोगुना कर रही है। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा है कि भोजपुरी भाषियों को पहले हीन भावना से देखा जाता था, अब परचम लहरा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बार-बार धुंआधार प्रहार जारी बा, अद्भुत,अद्भुतम, अद्भुताय मैच बा हो, जे ऊहां पूरन बा,ऊ चूरन खाकर मार रहल बा। एकदम चौंचक बैटिंग होत बा...ई बैट नाहीं,लाठी ह,ऊ मरलें धोनी छक्का। अइसन छक्का मरलें कि गेना गोपालगंज से होत गंगा पार, गोरखपुर के गल्ली से निकलकर आरा पहुंच गईल।'
इस बार आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में कुछ इस तरह की भोजपुरी कमेंट्री सुनकर दर्शक गदगद हैं। गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रविकिशन की ऐसी रोमांचक कमेंट्री इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
भोजपुरी व क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भोजपुरी की धमक अब आईपीएल में भी गूंज रही है । यह बहुत ही सकारात्मक पहल है। आईपीएल में भोजपुरी की धमक पर शहरवासियों से बात की गई तो उनका कहना था- देख रहा है ना बिनोद, आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री एकदम गर्दा मचाए है।
पूर्वांचल से होती हुई भोजपुरी अब विश्व पटल पर छा रही है। भोजपुरी की धमक अब आइपीएल में भी गूंज रही है। आइपीएल के 16वें संस्करण में छक्का मारती हुई गेंदों की तरह भोजपुरी भी अब पूर्वांचल की बाउंड्री पार जाकर वैश्विक फलक पर उछाल मार रही है।
बोले क्रिकेट प्रेमी- मन गदगद हो गया
इ का हो मुहंवा फोड़बा का..भोजपुरिया अंदाज में कमेंट्री सुनकर मन गदगद हो गया। भोजपुरी भाषा से एक दिल से जुडाव है। दोस्तों से इसी में बात करता हूूं।मैच में जब भोजपुरी में सुना तो लगा क्रिकेट खेलते हुए मैं भी ऐसे ही बोलता हूं। - अभय प्रताप सिंह
भोजपुरी कमेंट्री से बढ़ा आइपीएल का रोमांच
पहले आइपीएल को लेकर एक पागलपन था। फिर बीच में देखना कम हो गया। इस बार भोजपुरी कमेंट्री से आइपीएल का रोमांच दोगुना हो गया है। अब परिवार भी साथ में मैच देख रहा।- शुभम
भोजपुरी सुन लोग समझते हैं यूपी वाले भैया
भोजपुरी भाषियों को हीन भावना से देख जाता था।एक वर्ग से जोड़कर उन्हें देखा जाता था। आइपीएल के जरिए भोजपुरी की लोकप्रियता देखने को मिली। सोशल मीडिया पर खूब वीडियो भी वायरल हो रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भोजपुरी अब केवल एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है।- अनंत यादव
मातृभषा सुनकर खुशी हुई
एक आम आदमी टेंशन फ्री होकर पूरे मजे के साथ क्रिकेट देखना चाहता है। अब तक हिंदी में कमेंट्री देखता और सुनता था। मातृभाषा होने के नाते भोजपुरी से आत्मीयता जुड़ी हुई है। अब और ठहाके लगाकर उसका मजा ले रहा हूं।- अर्जुन
भोजपुरी के उज्जवल भविष्य के संकेत
स्क्वायर कट को नेंबुआ नौरंगिया कट,गेंद को गेना,बरियार जैसी बातें इस बार आइपीएल में सुनने को मिल रही हैं। प्रैक्टिस के वक्त हम भी ऐसे बोलते हैं अबे यार गेनवा पकड़ाओ। आइपीएल में भोजपुरी की एंट्री दर्शाती है कि आने वाले वक्त में भोजपुरी का भविष्य उज्जवल है।- अंशुल श्रीवास्तव