{"_id":"69f662b0b6d487aec705ecc5","slug":"investors-duped-of-crores-in-the-name-of-gold-booking-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1308205-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोल्ड बुकिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों की ठगी, अब जान से मारने की दे रहे धमकी- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोल्ड बुकिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों की ठगी, अब जान से मारने की दे रहे धमकी- केस दर्ज
Sun, 03 May 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:16 AM IST
सार
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी एजेंट बनाकर गोरखपुर सहित अन्य जिलों में भी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। रुपये मांगने पर आरोपियों की ओर से धमकी दी जाती है और बड़े अधिकारियों से संबंध होने की बात कहकर मामला दबाने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में गोल्ड बुकिंग और निवेश के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी का मामला सामने आया है। कई पीड़ितों ने एसएसपी डॉ. कौस्तुभ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सनड्रापशिप प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पुर्दिलपुर निवासी सुनील सिंह और उसके सहयोगियों राजेश कुमार, यूसुफ, कृष्णा चतुर्वेदी व मुमताज आलम उर्फ चांद ने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहनापुर, पादरी बाजार निवासी कुशाग्र सिन्हा ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने गोल्ड बुकिंग के नाम पर 90 दिन में ज्वेलरी देने का झांसा देकर उनसे करीब 11 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। समय बीतने के बाद ज्वेलरी दी गई और न ही रुपये वापस किए गए। रुपये मांगने पर जान-माल की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, 3.40 लाख रुपये सुनील सिंह के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते में, चार लाख रुपये कंपनी के खाते में तथा 3.60 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा एक लैपटॉप और दो मोबाइल भी बुक कराए गए, जो आज तक नहीं मिले।
इसी मामले में एक अन्य पीड़ित विकास कुमार ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के आईडी के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में कुल 2.63 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। आरोप है कि तीन माह में रकम बढ़ाकर देने और लैपटॉप उपलब्ध कराने का लालच दिया गया, लेकिन 9-10 महीने बाद भी रुपये मिले न सामान।

वहीं, त्रिलोकपुर निवासी रविशंकर ने आरोप लगाया कि सुनील सिंह और उसके सहयोगियों ने उनके भाई के नाम से आईडी बनाकर करीब 1.65 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने 90 दिन में गोल्ड देने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई लाभ नहीं मिला।
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी एजेंट बनाकर गोरखपुर सहित अन्य जिलों में भी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। रुपये मांगने पर आरोपियों की ओर से धमकी दी जाती है और बड़े अधिकारियों से संबंध होने की बात कहकर मामला दबाने की कोशिश की जाती है।
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी एजेंट बनाकर गोरखपुर सहित अन्य जिलों में भी लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। रुपये मांगने पर आरोपियों की ओर से धमकी दी जाती है और बड़े अधिकारियों से संबंध होने की बात कहकर मामला दबाने की कोशिश की जाती है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंपनी के डायरेक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखधड़ी, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।