फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   investigator filed a case against absconding accused of robbery

Gorakhpur News: डकैती के फरार आरोपी पर विवेचक ने दर्ज कराया केस

Mon, 05 Dec 2022 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Dec 2022 12:23 PM IST
सार

वर्ष 2015 में केस दर्ज होने के बाद से ही मुकदमे का एक आरोपी चौरीचौरा के टेलहनापार निवासी अमरनाथ उर्फ नाथे फरार है। उसके घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा हो चुका है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है। वह न तो कोर्ट में आ रहा है, न ही विवेचना में सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
investigator filed a case against absconding accused of robbery
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे डकैती के आरोपी अमरनाथ उर्फ नाथे पर धारा 174 ए (कोर्ट में हाजिर न होना) के तहत केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई डकैती मामले के विवेचक दरोगा विवेक रंजन की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गड़वार बलिया निवासी दरोगा व केस के विवेचक विवेक रंजन ने लिखा है कि वह खोराबार थाने में तैनात हैं। खोराबार थाने में वर्ष 2015 में दर्ज डकैती के मामले की विवेचना वह कर रहे है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में केस दर्ज होने के बाद से ही मुकदमे का एक आरोपी चौरीचौरा के टेलहनापार निवासी अमरनाथ उर्फ नाथे फरार है। उसके घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा हो चुका है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है। वह न तो कोर्ट में आ रहा है, न ही विवेचना में सहयोग कर रहा है। पुलिस ने तहरीर पर शनिवार की रात धारा 174 ए के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होता है धारा 174 ए
धारा 174 ए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ तब दर्ज की जाती है, जब वह कुर्की का नोटिस चस्पा होने के बावजूद हाजिर नहीं होता। इसमें आरोपी के पकड़े जाने पर तीन साल की सजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed