{"_id":"5fef79818ebc3e3fbf520838","slug":"investigation-of-nine-suspected-teachers-on-stf-radar-begins-gorakhpur-city-news-gkp379199637","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के रडार पर आए नौ संदिग्ध शिक्षकों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ के रडार पर आए नौ संदिग्ध शिक्षकों की जांच शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। नौ संदिग्ध शिक्षकों की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग ने एसटीएफ को सौंप दी है। अब विभाग ने इन शिक्षकों की विभागीय जांच कराने का फैसला किया है। इसे लेकर संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया है। ये अधिकारी आरोपी शिक्षकों के दस्तावेज का सत्यापन कराने के साथ ही कार्यरत विद्यालय का मुआयना कर साक्ष्य जुटाएंगे।
आरोपों की पुष्टि होने पर बेसिक शिक्षा विभाग इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई करेगा। इन शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेज के सहारे परिषदीय विद्यालयों में नौकरी हासिल की है।
एसटीएफ ने पिछले महीने प्रदेश भर के 76 संदिग्ध शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट स्कूल शिक्षा महानिदेशक से मांगी थी। इसपर सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से सत्यापन की रिपोर्ट तलब की गई है। इस सूची में गोरखपुुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तैनात नौ शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इनमें पांच शिक्षक तो चार शिक्षिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
कुछ शिक्षक हुए हैं बर्खास्त
विभाग की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक नौ संदिग्ध शिक्षकों में शिवबचन, सुनीता तिवारी पूर्व में ही फर्जी होने की वजह से बर्खास्त किए जा चुके हैं। बड़हलगंज ब्लॉक पर तैनात आशीष कुमार सिंह को एसटीएफ ने दो महीने पहले रंगे हाथों पकड़ा था। जिसके बाद विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करते हुए, जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।
बचे छह शिक्षकों के दस्तावेज का सत्यापन भी विभाग की तरफ से कराया जाएगा। गोरखपुर से भेजी गई रिपोर्ट में बड़हलगंज से दो, कैंपियरगंज, पाली, पिपरौली, भटहट, सरदारनगर, कौड़ीराम और गगहा से एक-एक शिक्षक शामिल हैं।
एसटीएफ की तरफ से वर्ष 2020 में कई शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी गई है। विभाग की ओर से रिपोर्ट प्रेषित करने के बाद से अब इन शिक्षकों की जांच भी कराई जा रही है। सत्यापन के दौरान शिक्षक के फर्जी मिलने की सूचना पर इसकी भी सूचना एसटीएफ को भेजी जाएगी। -बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी