फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Investigation not completed in case of beating of mother and son, report will be delayed

Gorakhpur News: मां-बेटे की पिटाई के मामले पूरी नहीं हुई जांच, रिपोर्ट में होगी देरी

Sat, 18 May 2024 05:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation not completed in case of beating of mother and son, report will be delayed
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मां-बेटे की पिटाई का मामला
विज्ञापन

डॉ. शैला मित्रा की अगुवाई में बनी कमेटी कर रही है जांच

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों ने मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया था। इस मामले में गठित जांच कमेटी ने अभी केवल आरोपी डॉक्टर का ही बयान दर्ज किया है। अभी पीड़ित पक्ष और प्रत्यक्षदर्शियों के अलावा अस्पताल कर्मियों का भी बयान लिया जाना है। अब इस जांच के भी लटकने के आसार हैं।
बीते मंगलवार को महराजगंज जिले से एक युवक अपनी मां के आंखों का इलाज कराने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में आया था। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन का सुझाव दिया। बेटा मां को वार्ड की तरफ ले जा रहा था। इस दौरान एक जूनियर डॉक्टर से रास्ता पूछ लिया। इस बात को लेकर युवक और डॉक्टर के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में आए जूनियर डॉक्टरों ने युवक को सीढि़यों से घसीटकर पीटा। बीच बचाव करने आई मां की भी पिटाई की गई।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए प्राचार्य ने डॉ. शैला मित्रा की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी। कमेटी ने बृहस्पतिवार को आरोपी डॉक्टर का पक्ष सुना। डॉक्टर ने मरीज पर ही पहले अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा दिया। इसके बाद कमेटी की जांच प्रक्रिया सुस्त हो गई है। अब इसकी जांच कब तक पूरी होगी, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है, जबकि इसे तीन दिन में ही पूरा होना था। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि समिति सभी पहलुओं की विधिवत जांच करेगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed