फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Investigation into extortion case against history-sheeter resumes, police contact doctor

Gorakhpur News: डॉक्टर ने लगाया था हिस्ट्रीशीटर पर 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, मच गई थी सनसनी

Sat, 18 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 02:33 AM IST
सार

पुलिस जांच के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित मानसी अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज कुमार दीक्षित ने शिकायत दी थी कि 14 फरवरी की रात 10:46 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राहुल शर्मा बताते हुए 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रकम न देने पर अस्पताल बंद कराने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
 

विज्ञापन
Investigation into extortion case against history-sheeter resumes, police contact doctor
मानसी अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित की गई बच्ची को निजी अस्पताल ले जाकर इलाज के नाम पर ठगी की साजिश रचने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर और सान्वी अस्पताल के मैनेजर राहुल शर्मा पर फरवरी महीने में डॉक्टर से 15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। मानसी अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज कुमार दीक्षित के आरोपों से सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन


ताजा मामले में राहुल शर्मा की गिरफ्तारी के बाद मामला अब मरीज माफिया और व्यावसायिक विवाद के बड़े नेटवर्क से जुड़ता नजर आ रहा है। पुलिस जांच में पर्दाफाश हुआ है कि यह मामला केवल धमकी या रंगदारी तक सीमित नहीं था बल्कि मरीजों की खरीद-फरोख्त और कमीशन आधारित व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस जांच के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित मानसी अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज कुमार दीक्षित ने शिकायत दी थी कि 14 फरवरी की रात 10:46 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राहुल शर्मा बताते हुए 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रकम न देने पर अस्पताल बंद कराने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

इसके बाद रात 11:32 बजे उसी नंबर से दोबारा कॉल कर गाली-गलौज और धमकी दी गई, जिससे डॉक्टर और उनका परिवार दहशत में आ गया। प्रारंभिक जांच में मामला मरीज माफिया और अस्पतालों के बीच व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से जुड़ा पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल शर्मा सिकरीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले भी डीआईजी बंगले के पास फायरिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

16 अप्रैल को गुलरिहा पुलिस ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित बच्ची को निजी अस्पताल ले जाकर इलाज के नाम पर ठगी की साजिश के मामले में साथियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी गिरफ्तारी के बाद मानसी अस्पताल मामले की जांच भी दोबारा सक्रिय कर दी गई है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर का बिहार के मरीज माफिया से भी है संपर्क
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल शर्मा सान्वी अस्पताल से जुड़ा हुआ था और वहां प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। डॉ. पंकज और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से मरीज रेफरल और कमीशन आधारित व्यवस्था चलती आ रही है।

बताया जा रहा है कि बिहार से मरीज लाने के लिए एंबुलेंस संचालक बिट्टू खान के माध्यम से व्यवस्था की जाती थी, जिसके बदले में कमीशन दिया जाता था। हाल ही में जब मरीजों का रूट बदलकर सान्वी अस्पताल की ओर होने लगा और मानसी अस्पताल को कम मरीज मिलने लगे, तभी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था।

बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
मामले में एक 3.31 मिनट का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें डॉ. पंकज किसी व्यक्ति से मरीजों के लेन-देन और भुगतान को लेकर बातचीत करते सुने जा रहे थे। ऑडियो में कथित तौर पर 20 लाख रुपये के लेन-देन का भी जिक्र है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद जांच और तेज कर दी गई थी।

हालांकि डॉक्टर को पुलिस ने जब बयान दर्ज करने के लिए बुलाया तो उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद जांच धीमी पड़ गई थी। राहुल की गिरफ्तारी के बाद जांच दोबारा शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने डॉक्टर से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed