फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   investigation in shadhu sharan property at gorakhpur

गोरखपुर: तहसील परिसर में दम तोड़ने वाले साधु शरण की जमीन के मामले की जांच शुरू

Tue, 20 Jul 2021 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jul 2021 10:02 AM IST
सार

लेखपाल ने गांव जाकर साक्ष्य जुटाए, परिजनों ने खजनी थाने में दी तहरीर, केस दर्ज नहीं। एसडीएम बोले, एग्रीमेंट के रुपये नहीं मिले होंगे तो दिलाया जाएगा, जमीन कब्जा मुक्त कराएंगे।

विज्ञापन
investigation in shadhu sharan property at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अपनी जमीन की खतौनी ठीक कराने और कब्जा पाने की कोशिश के दौरान गत शनिवार को तहसील परिसर में ही दम तोड़ने वाले साधु शरण विश्वकर्मा के मामले में सोमवार से जांच शुरू हो गई। लेखपाल ने परिजनों से बात कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जल्द ही रिपोर्ट उप जिलाधिकारी पवन कुमार को भेजी जाएगी। वहीं उप जिलाधिकारी का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


साधु शरण के पास 34 डिस्मिल जमीन थी। इसमें से 11 डिस्मिल जमीन वर्ष 2014 में बेच दी थी। साधु शरण ने कुछ और जमीन का सौदा एक कारोबारी से किया था। उससे एग्रीमेंट भी हुआ था। मृत बुजुर्ग की पोती ज्योति का आरोप है कि एग्रीमेंट के बाद कोई धनराशि नहीं दी गई है। अब प्रशासन इसी बिंदु पर जांच कर रहा है। यह भी देख रहा है कि कहीं जमीन पर जबरन कब्जा तो नहीं किया गया है। मामले में भू-माफिया का एंगल भी तलाशा जा रहा है। इसी मामले में लेखपालों की टीम लगाई गई है। एक-एक बिंदु की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन


देर रात दर्ज हुआ मुकदमा
तहसील परिसर में दम तोड़ने वाले बुजुर्ग साधु शरण के परिजनों ने सोमवार को खजनी थाने में भू माफिया के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद देर रात पुलिस ने आरोपितों राम प्रताप सिंह निवासी कटघर, थाना खजनी और अयोध्या मद्धेशिया निवसी खुटभार, थाना खजनी के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467, 468, और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानेदार अजय कुमार मौर्या ने बताया तहरीर मिलने के बाद देर रात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम खजनी पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। एग्रीमेंट में तय धनराशि यदि नहीं मिली होगी तो उसे दिलाया जाएगा। जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा। जल्द ही रिपोर्ट आएगी, फिर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed