{"_id":"5e7f0de18ebc3e76c9413bc4","slug":"investigation-has-been-done-yet-neighbors-are-worried-about-corona-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच हो चुकी है फिर भी पड़ोसियों को सता रही हैं कोरोना की चिंता, फोन पर मांग रहे हैं मदद, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच हो चुकी है फिर भी पड़ोसियों को सता रही हैं कोरोना की चिंता, फोन पर मांग रहे हैं मदद, पढ़ें पूरी खबर
Sat, 28 Mar 2020 02:12 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का डर अब लोगों के जेहन में इस कदर बैठ गया है कि विदेश से आने वाला हर व्यक्ति पड़ोसियों की नजर में संदिग्ध हो रहा है। कंट्रोल रूम में आ रहे फोन इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि यह स्थिति ठीक नहीं है। अगर लोग समझदारी नहीं दिखाएंगे तो मामला बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कंट्रोल रूम पर दो फोन विभाग को चिंता में डाल दिया था। लोगों ने फोन करके कोरोना के मरीज के खुलेआम घूमने की बात कही तो आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची और जांच की। मामला पूरी तरह से अफवाह का निकला। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने ऐसी अफवाहों से बचने की अपील करते हुए संयम बरतने को कहा है।
विज्ञापन
दुबई से आया युवक फैला देगा कोरोना
रुस्तमपुर के शिवपुरी न्यू कॉलोनी से कंट्रोल रूम पर एक फोन आया कि दुबई से एक युवक आया है और वह कोरोना फैला देगा। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि युवक 19 मार्च को ही आया है और उसकी जांच तीन बार हो चुकी है। कोई लक्षण कोरोना के नहीं मिले है। फिर भी एहतियात के तौर पर टीम ने जांच करते हुए घर में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
थाईलैंड से आया युवक मोहल्ले में घूम रहा
रुस्तमपुर के शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले कुछ लोगों ने फोन पर सूचना दी कि एक युवक थाइलैंड से आया है और वह पूरे मोहल्ले में घूम रहा है। टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की तो पता चला कि युवक 10 मार्च को ही थाईलैंड से आया है। तीन बार उसकी भी जांच हो चुकी है। एहतियात के तौर पर टीम ने जांच करते हुए घर में रहने की सलाह फिर से दी है।