{"_id":"630607ebcee0bb5dc9531adc","slug":"investigation-conducted-in-three-shops-of-bhalotia-market-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भालोटिया की तीन दुकानों में हुई जांच, लखनऊ भेजे जाएंगे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भालोटिया की तीन दुकानों में हुई जांच, लखनऊ भेजे जाएंगे नमूने
Wed, 24 Aug 2022 04:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Aug 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
भालोटिया बाजार में जांच करती ड्रग विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
ड्रग विभाग ने मंगलवार को भालोटिया मार्केट में तीन दुकानों की जांच की है। इस दौरान पांच दवाओं के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ड्रग विभाग की जांच टीम ने मोती मेडिकल से ट्रामाडिन प्लस टेबलेट और जय हनुमान मेडिकल एजेंसी से नारमैक्सिन आरटी कैप्सूल व स्टैलोपाम प्लस टेबलेट का सैंपल लिया है। इनसे अन्य दवाओं की खरीद-फरोख्त का एक वर्ष का रिकार्ड भी मांगा गया है।
विज्ञापन
इसके बाद टीम खजनी रोड पर मैनकाइंड के सीएंडएफ पर पहुंची। यहां से कोडिस्टार कफ सिरप का तीन साल का रिकार्ड मांगा गया। सीएंडएफ ने रिकार्ड उपलब्ध करा दिया है। यहां से पैराकाइंड व एल्मोकाइंड दवाओं का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
जांच टीम में सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद, ड्रग इंस्पेक्टर गोरखपुर जय सिंह, देवरिया रुद्रेश त्रिपाठी, महराजगंज शिव कुमार नायक व कुशीनगर के दीपक पांडेय शामिल रहे।