फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   International airport will be directly connected to Kushinagar highway

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर से सीधे जुड़ेगा हाईवे, फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 12 Jan 2021 07:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
International airport will be directly connected to Kushinagar highway
kushinagar airport - फोटो : अमर उजाला।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कुशीनगर को हाईवे से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। लखनऊ-मुजफ्फरपुर फोरलेन हाइवे (एनएच 28) से जोड़ने के लिए एक किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर 21 करोड़ 72 लाख लाख रुपये खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था की तरफ से निर्माण शुरू कराने के लिए सफाई व भूमि के समतलीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। जल्द ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिलान्यास भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से फरवरी में उड़ान शुरू कराने की योजना है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी उड़ान से संबंधित बाधाओं को दूर कर रही है। लाइसेंस के लिए डीजीसीए की आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। भूमि की जरूरत, भवन स्वामियों के मुआवजे आदि का मामला सुलझ गया है। शेष कामों को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अब हवाई अड्डे को फोरलेन से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस सड़क की लंबाई एक किलोमीटर है। जिसमें से लगभग 500 मीटर लंबाई में तीन मीटर चौड़ी पक्की सड़क पहले से ही है। शाहपुर कुरमौटा गांव की तरफ जाने वाले इस रास्ते का ही चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सड़क को हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए लगभग 500 मीटर लंबाई में किसानों से भूमि अधिग्रहीत की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जाम से मिलेगी निजात

इसमें विशुनपुर विंदवलिया के 76 किसानों से 1.456 हेक्टेयर व शाहपुर के 21 किसानों से .093 हेक्टेयर (कुल 1.549 हेक्टेयर) जमीन ली जानी है। विशुनपुर विंदवलिया के 45 और शाहपुर के चार किसानों की भूमि की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। शेष भूमि की भी रजिस्ट्री जल्द हो जाएगी।

जेई आरएन राव ने बताया कि 30 मीटर चौड़ी इस सड़क में 8.75 मीटर चौड़ाई के दो लेन व बीच में पांच मीटर चौड़ाई में डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ाई में जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण होगा। शेष फुटपाथ होगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह ने बताया कि कार्य शुरू हो गया है। अगर कोई अड़चन न आई तो  निर्धारित अवधि के अंदर ही सड़क बना ली जाएगी।

एनएच 28 से एयरपोर्ट तक सड़क बन जाने पर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचना आसान होगा। पर्यटक कस्बे के बाहर-बाहर हेरीटेज जोन में पहुंच जाएंगे। दूसरी तरफ बिहार, गोपालगंज, मोतिहारी, सीवान, बेतिया, पश्चिमी चंपारण की ओर से जाने वाले लोग भी हाईवे से सीधे अपने गंतव्य की ओर से जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed