{"_id":"6049e7b6f58659168c51ef34","slug":"interesting-story-of-gorakhpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर रेलवे की रोचक कहानी: रेलवे देश का एक ऐसा भी स्टेशन जहां काले कोट वाले काटते हैं स्टैंड की पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर रेलवे की रोचक कहानी: रेलवे देश का एक ऐसा भी स्टेशन जहां काले कोट वाले काटते हैं स्टैंड की पर्ची
Thu, 11 Mar 2021 03:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Mar 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बारे में आपने बहुत पढ़ा होगा लेकिन आज हम आपको इसकी एक और दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं। गोरखपर जंक्शन देशभर में एक मात्र ऐसा स्टेशन है, जहां काले कोट वाली वर्दी में टीई (टिकट एग्जामिनर) कार व साइकिल स्टैंड की पर्ची काटते हैं।
विज्ञापन
जी हां, ये टीई कैब-वे पर आने जाने वालों वाहनों पर नजर रखते हैं। मजे की बात यह है कि यात्रियों का टिकट नहीं चेक करते हैं। इसकी वजह है कि स्टैंड और कैब-वे का ठेका अब लेने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इसका लाइसेंस ज्यादा है और कोरोना के चलते वाहन से लोग कम आ रहे हैं। ऐसे में अफसरों ने तीन शिफ्ट में टीई की ड्यूटी यहां लगा दी है।
एयरपोर्ट स्टैंड पर भी जाते हैं टीई
एयरपोर्ट के सामने भी रेलवे की जमीन में वाहन स्टैंड है। जिसका संचालन रेलवे करती है। वहां भी रोजाना दो से तीन टीई की ड्यूटी लगती है।