{"_id":"66c7d59b4cf6829b780aafd5","slug":"inter-student-missing-from-the-city-found-at-ppganj-intersection-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-661498-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर से गायब इंटर की छात्रा पीपीगंज चौराहे पर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर से गायब इंटर की छात्रा पीपीगंज चौराहे पर मिली
विज्ञापन
तिवारीपुर थाने में छात्रा की दर्ज थी गुमशुदगी
अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज। शहर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र से पंद्रह अगस्त को गायब इंटर की 18 वर्षीय छात्रा एक सप्ताह बाद पीपीगंज नगर के मुख्य चौराहे पर मिली। जिसकी सूचना पीपीगंज थाने से तिवारीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस छात्रा को तिवारीपुर लेकर गई। छात्रा का कहना था कि उसे कुछ लोग अपहरण करके यहां लाकर एक कमरे में बंद कर दिए थे। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज पुलिस चौकी के सामने एक गुमटी के पास से बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे दुकानदार के मोबाइल फोन से छात्रा ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि हम पीपीगंज में हैं। मुझे कुछ लोगों द्वारा कार में बैठाकर 15 अगस्त को किसी अंजान जगह पर एक अंधेरे कमरे में ले जाकर रखा गया था और मुझे हर दिन इंजेक्शन दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों और तिवारीपुर पुलिस को सूचना दी।
तिवारीपुर पुलिस ने छात्रा के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की थी इसलिए उसे अपने साथ लेकर गई। आस-पास के लोगों का कहना था कि छात्रा को देखने से लग रहा था कि उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना था कि जांच पड़ताल चल रही है।