फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Intensify action against those involved in cyber and organized crime.

Gorakhpur News: साइबर और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ तेज करें कार्रवाई

Wed, 17 Dec 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Intensify action against those involved in cyber and organized crime.
गोरखपुर। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार की रात डीआईजी रेंज डॉ. एस चनप्पा ने क्राइम मीटिंग आयोजित कर अधिकारियों और थानेदारों को सुरक्षा इंतजामों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराध और संगठित अपराध में लिप्त लोगों पर कार्रवाई तेज करने और कानून-व्यवस्था में लापरवाही उजागर होने पर जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीआईजी ने जिले की समग्र कानून-व्यवस्था का विश्लेषण किया और एसएसपी, एडिशनल एसपी व सीओ को लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने और वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण केवल फाइलों में नहीं, बल्कि सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सुनिश्चित होना चाहिए।
विज्ञापन

एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि त्योहार और नववर्ष के समय पुलिस की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद, एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी, एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल और एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय मौजूद रहे। डीआईजी ने सभी को आमजन की सुरक्षा और भरोसा बनाए रखने को प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed