फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   insurance policy, PPF, Sukanya samriddhi Installment deposit last date postpone 30 june due to lockdown

काम की बात: किस्त जमा करना है तो न हों परेशान, जानें क्या है अंतिम तिथि

Sat, 18 Apr 2020 09:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Apr 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
insurance policy, PPF, Sukanya samriddhi Installment deposit last date postpone 30 june due to lockdown
सांकेतिक तस्वीर।
अगर आपको बीमा पॉलिसी की किस्त जमा करनी है या फिर पीपीएफ अकाउंट या सुकन्या समृद्धि योजना का। तो इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। वित्तीय सलाहकार कृष्णमूर्ति राय ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से इन सब किस्तों को जमा करने की अंतिम समय सीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


कार या अन्य किसी भी मोटरगाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का रिन्युअल कराना है तो इसे जमा करने की अंतिम समय सीमा बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है। वहीं पीपीएफ, सुकन्या, आईटीआर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विज्ञापन


अटल पेंशन योजना: सरकार की ओर से अटल पेंशन योजना और नेशनल पेंशन स्कीम जैसी निवेश योजनाओं से भी रकम निकालने की अनुमति दी है। कोविड-19 को कारण बताते हुए इनसे जरूरी रकम निकाली जा सकती है। कोरोना के संकट में यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो इनके जरिए आपको मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद से विश्वास स्कीम: बिना किसी पेनल्टी और विवाद के टैक्स के मामलों को निपटाने के लिए जारी इस स्कीम की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2020 थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 जून, 2020 कर दिया गया है।

30 जून तक भर सकते हैं रिवाइज्ड आईटीआर: इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले लोगों को राहत देते हुए सरकार ने रिवाइज्ड आईटीआर की तारीख को बढ़ाने का भी ऐलान किया है। ऐसे लोग जो अपनी इनकम डिटेल्स में सुधार करना चाहते हैं, वे अब 30 जून तक इस काम को निपटा सकते हैं।


PAN-आधार लिंक: पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख भी अब 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून, 2020 तक कर दी गई है। कृष्णमूर्ति राय ने बताया कि मौजूदा इनकम टैक्स कानून के तहत यदि आप पैन से आधार लिंक नहीं कराते हैं तो आपका PAN अवैध करार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed