{"_id":"6afde2a284af203fcd0093cf","slug":"instructions-to-keep-records-in-order-for-the-srm-teams-visit-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1035-168360-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसआरएम टीम के दौरे को लेकर अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसआरएम टीम के दौरे को लेकर अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश
विज्ञापन
इटवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। इसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने एसआरएम डिवीजनल पर्यवेक्षण टीम के संभावित दौरे को देखते हुए सभी अभिलेख और रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 19 से 22 नवंबर के बीच मंडलीय पर्यवेक्षण दल कभी भी निरीक्षण के लिए पहुंच सकता है। ऐसे में सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यस्थलों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ संबंधित रजिस्टर और अभिलेख पूरे कर लें। निरीक्षण के दौरान किसी तरह की कमी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने टीकाकरण से जुड़े कर्मियों को आवश्यक दवाओं और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने 19 नवंबर को प्रस्तावित नसबंदी शिविर में अधिक से अधिक लाभार्थियों को शामिल कराने पर जोर दिया। बैठक में आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, यू-विन, इक्वाच और मंत्रा सहित विभिन्न पोर्टल पर दर्ज कार्यों की समीक्षा की गई। चिकित्सा अधीक्षक ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के ऐसे नागरिकों की सूची तैयार करने को कहा गया, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को यह सूची बीएलओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके।
बैठक में बीपीएम अनिल यादव, बीसीपीएम शिवशंकर, बीएचडब्ल्यू दुर्गेश गुप्ता, आईओ मनीष पांडेय, डीईओ दिनेश श्रीवास्तव, शशिकला, शैलजा, आरती, रतना, रेनू, गीता और कविता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।