फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions to complete Gorakhpur Khichdi Mela preparations by December 30

गोरखपुर खिचड़ी मेला: तैयारियां 30 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश, डीएम बोले- कोई चूक न होने पाए

Wed, 16 Dec 2020 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete Gorakhpur Khichdi Mela preparations by December 30
गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने अलग-अलग विभागों के अफसरों की जिम्मेदारी तय की है। सभी कार्य 30 दिसंबर तक पूरा कर लेने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि मकरसंक्रांति भले ही 14 जनवरी को पड़ती है मगर मेला एक जनवरी से ही शुरू हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं, पर्यटकों समेत आम जनता को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


डीएम ने अफसरों से कहा है कि मंदिर मार्ग के फोरलेन किए जाने का काम हर हाल में शहरी क्षेत्र के भीतर 30 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए। बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कर लिया जाए। एक जनवरी से ही भीड़ को नियंत्रित करने तथा जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित करें। वाहन, पार्किंग स्थल में खड़े हों और वहां प्रकाश एवं साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

 
वाणिज्य विभाग, मेले में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगवाए। इसी तरह उन्होंने नगर निगम को यह सुनिश्चित करने को निर्देश दिया कि मंदिर एवं उसके आस-पास सफाई की अच्छी व्यवस्था हो। मोबाइल शौचालय आदि के पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं। पूरे मेला परिसर में पर्याप्त स्थाई एवं अस्थाई प्रकाश की व्यवस्था हो। ठंड से बचाने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाएगा, आपूर्ति विभाग बांटेगा राशन

डीएम ने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य विभाग मेला के दौरान कैंप लगाए। आपूर्ति विभाग, केरोसिन एवं खाद्यान्न का वितरण कराए। वन विभाग जलौनी लकड़ी की व्यवस्था करे। उन्होंने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन मेले का लाइव प्रसारण करने को कहा। निर्देश दिया कि मेले के दौरान परिवहन विभाग बसों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था करें, नागरिक सुरक्षा एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थाएं भी अपना योगदान दें।

डीएम ने नगर निगम को सभी रैन बसेरों को ठीक कराने और वहां ठंड से बचाव के लिए गर्म बिस्तर समेत सभी इंतजाम करने को कहा। उन्होंने चेताया कि सभी रैन बसेरों के कंबल और बिस्तर की नियमित सफाई हो। कहीं पर भी फटा हुआ या गंदा बिस्तर-कंबल मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed