{"_id":"6a5d3a1f0fdb8eaa7704d96f","slug":"instructions-issued-to-deduct-25-percent-from-payments-to-the-concerned-firms-if-defective-pumps-are-not-serviced-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1391402-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त सख्त: जलभराव हुआ और पंप बंद मिले...होगी FIR- फर्म भी ब्लैक लिस्ट; भुगतान में 25% कटौती भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त सख्त: जलभराव हुआ और पंप बंद मिले...होगी FIR- फर्म भी ब्लैक लिस्ट; भुगतान में 25% कटौती भी
Mon, 20 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:27 AM IST
सार
खराब पंपों की समय पर सर्विसिंग न कराने पर संबंधित फर्मों के भुगतान से 25 प्रतिशत कटौती करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जलभराव के दौरान यदि कोई पंप बंद मिला तो संबंधित फर्म को काली सूची में डालने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अजय जैन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारी बारिश के दौरान शहर के धर्मशाला पुल, राप्ती कॉम्प्लेक्स, विजय चौक समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने के बाद नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य और निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। नगर में संचालित स्थायी और अस्थायी पंपों के संचालन एवं अनुरक्षण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खराब पंपों की समय पर सर्विसिंग न कराने पर संबंधित फर्मों के भुगतान से 25 प्रतिशत कटौती करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जलभराव के दौरान यदि कोई पंप बंद मिला तो संबंधित फर्म को काली सूची में डालने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा संबंधित अभियंताओं और सफाई निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बारिश के दौरान त्वरित जलनिकासी सुनिश्चित करने के लिए सभी अभियंताओं को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने तथा नगर निगम कंट्रोल रूम में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन