{"_id":"6a73a2022449bfd1f00d9a6e","slug":"instructions-issued-for-the-construction-of-a-bypass-drain-in-the-jagannathpur-harijan-colony-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1409185-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला अस्पताल रोड पर प्रस्तावित नालों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला अस्पताल रोड पर प्रस्तावित नालों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Thu, 06 Aug 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में बरसात के दौरान जिला अस्पताल रोड और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को नगर आयुक्त ने जिला चिकित्सालय से मलिन बस्ती तक प्रस्तावित नाले का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 63 जगन्नाथपुर हरिजन बस्ती में जलभराव की समस्या का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने क्षेत्र में बाईपास नाले के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। इसके बाद जिला चिकित्सालय से शास्त्री चौक तक मुख्यमंत्री ग्रिड फेज-2 के अंतर्गत प्रस्तावित नाले के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नाले का जल निकास मुख्यमंत्री ग्रिड फेज-2 में बनने वाले मुख्य नाले से जोड़ते हुए अंतिम डिस्पोजल अंबेडकर चौक के रास्ते छात्रसंघ के समीप स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नाले में सुनिश्चित किया जाए।
इससे वर्षाजल का तेजी से निकास होगा और लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिल सकेगा। नगर आयुक्त ने कहा कि नालों के निर्माण और जल निकासी व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, सहायक अभियंता शैलेश कुमार सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।