{"_id":"69bc65f4d7664a9750090aa8","slug":"instructions-given-to-expedite-testing-of-samples-and-submit-reports-on-time-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1263409-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खाद्य नमूनों की जांच में तेजी लाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खाद्य नमूनों की जांच में तेजी लाएं अधिकारी
Fri, 20 Mar 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सचिव रोशन जैकब ने वृहस्पतिवार को नथमलपुर स्थित क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब भवन, जांच उपकरणों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खाद्य नमूनों की जांच में अधिकारी तेजी लाएं।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने कार्यदायी संस्था यूपीएसआईडीसी की ओर से कराए गए भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला प्रदेश के अन्य मंडलों की प्रयोगशालाओं की तुलना में बेहतर है। कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सचिव ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि नमूनों के विश्लेषण में तेजी लाई जाए ताकि रिपोर्ट समय पर उपलब्ध हो और विधिक कार्रवाई में विलंब न हो।सचिव ने नवनिर्मित भवन को तत्काल प्रभाव से चालू करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, कैंटीन एवं गेस्ट हाउस निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, संयुक्त आयुक्त (खाद्य) हरिशंकर सिंह, एडीएम सिटी अंजनी सिंह, सहायक आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉ. सुधीर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।