फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instead of reuniting the missing elderly man with his family, the police let him go; he subsequently went missing again

Gorakhpur News: लापता बुजुर्ग को पुलिस ने परिवार तक पहुंचाने के बजाय छोड़ा, फिर हो गए लापता

Sat, 27 Jun 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Instead of reuniting the missing elderly man with his family, the police let him go; he subsequently went missing again
78 वर्षीय बुजुर्ग के बेटे ने डायल-112 की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, चार दिन बाद एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र से लापता 78 वर्षीय बुजुर्ग के मामले में डायल-112 की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। बेटे ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को परिवार तक पहुंचाने या संपर्क कराने की कोशिश नहीं की। इससे वह दोबारा लापता हो गए।
शाहपुर निवासी भारतेंदु ने बताया कि उनके पिता घनश्याम प्रसाद 20 जून की सुबह करीब 7:45 बजे टहलने निकले थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। इसके बाद सुबह 9:33 बजे डायल-112 और दोपहर करीब 12 बजे शाहपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। भारतेंदु के अनुसार, रात करीब नौ बजे हड़हवा फाटक के पास रहने वाले विनय कुमार श्रीवास्तव ने बुजुर्ग को भटकते हुए देखा और डायल-112 को सूचना देकर पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पहले से दर्ज गुमशुदगी की सूचना से मिलान किए बिना बुजुर्ग को यह कहकर जाने दिया कि वह अपने घर चले जाएं। इसके बाद घनश्याम प्रसाद फिर से लापता हो गए। परिवार को चार दिन बाद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई।
विज्ञापन

भारतेंदु ने एसएसपी से मामले की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और उनके पिता की तलाश कराने की मांग की है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सीओ गोरखनाथ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed