फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inspector lost his life due to four baskets of soil

Gorakhpur News: चार टोकरी मिट्टी के चक्कर में गई दरोगा की जान- मारपीट, हंगामे में हार्ट अटैक होने का अंदेशा

Mon, 11 Mar 2024 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2024 03:41 PM IST
सार

सहजनवां इलाके के भीटी रावत में दरोगा (प्रधान बंदी रक्षक) वीरेंद्र यादव की जान महज चार टोकरी मिट्टी के चक्कर में चली गई। विवादित जमीन से इतनी ही मिट्टी लेने के लिए आरोपी गए थे और एक पड़ोसी के विरोध के बाद वीरेंद्र पहुंच गए और मारपीट में ही उनकी जान चली गई। अभी चंद दिनों पहले ही वह ओपन हार्ट सर्जरी कराए थे, इस वजह से मौत की वजह हार्ट अटैक का आना भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Inspector lost his life due to four baskets of soil
सफेद शर्ट पहने दरोगा( वायल वीडियो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सहजनवां इलाके के भीटी रावत में दरोगा (प्रधान बंदी रक्षक) वीरेंद्र यादव की जान महज चार टोकरी मिट्टी के चक्कर में चली गई। विवादित जमीन से इतनी ही मिट्टी लेने के लिए आरोपी गए थे और एक पड़ोसी के विरोध के बाद वीरेंद्र पहुंच गए और मारपीट में ही उनकी जान चली गई। अभी चंद दिनों पहले ही वह ओपन हार्ट सर्जरी कराए थे, इस वजह से मौत की वजह हार्ट अटैक का आना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


क्योंकि, शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गांव में दरोगा वीरेंद्र यादव और उनके पड़ोसी सत्यपाल के मकान के बीच में एक जमीन है। यह जमीन विद्यालय की बताई जाती है, लेकिन दोनों ही इसे अपना बताते हैं।
विज्ञापन


एक साल पहले जमीन पर कब्जा करने के नीयत से ही सत्यपाल यादव पक्ष के लोगों ने एक ट्राॅली मिट्टी उस गिरवा दी थी। अभी उस पर कुछ काम करा पाते कि इसके पहले ही विवाद हो गया और फिर न तो आगे मिट्टी ही गिरी और न ही कोई काम हो सका। तभी से इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि सत्यपाल के घर पर कुछ काम चल रहा है, जिसके लिए कुछ मिट्टी की जरूरत थी। इसी वजह से शनिवार को सत्यपाल के घर के लोग चार टोकरी मिट्टी लेने के लिए पहुंचे थे। दो टोकरी मिट्टी लेकर चले भी गए थे, लेकिन तभी वीरेंद्र के पड़ोसी को इसकी जानकारी हो गई और वह मौके पर जाकर मिट्टी ले जाने से मना करने लगे।

इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच में धक्का-मुक्की होने लगी। जानकारी होने पर घर पर ही मौजूद वीरेंद्र यादव भी पहुंच गए और मिट्टी ले जाने का विरोध करने लगे। इस पर ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी तो वीरेंद्र बीच-बचाव करने लगे। इसका घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने वीडियो भी बना लिया। इसी बीच एक डंडा लगा और वीरेंद्र यादव जमीन पर गिर गए।

शरीर पर गंभीर चोट के निशान तो नहीं है, लेकिन जमीन पर गिरता देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वीरेंद्र के घरवालें उन्हें लेकर नर्सिंग होम लेकर चले गए। गंभीर हालत में भर्ती वीरेंद्र की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इसके बाद ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हत्या, मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर लिया है। वीरेंद्र के दो बच्चे हैं, जिसमें एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र की शादी हो गई थी।


27 फरवरी को हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी
दरोगा वीरेंद्र यादव की तबीयत ठीक नहीं थी। 27 फरवरी को ही उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसी वजह से वह घर पर ही थे। छुट्टी में आए वीरेंद्र यादव शनिवार को घर के बाहर ही टहल रहे थे, जिस वजह से थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंच गए थे और बीच-बचाव में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed