{"_id":"5efcce078ebc3e43034b19d8","slug":"inspector-bhism-pal-gorakhpur-news-gkp3566235131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से मां-बेटी से अश्लील हरकत कर रहा था इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से मां-बेटी से अश्लील हरकत कर रहा था इंस्पेक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से मां-बेटी से अश्लील हरकत कर रहा था इंस्पेक्टर
सबक सिखाने के लिए दोनों ने मिलकर बनाई थी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग एक ओर जहां पूरे दिन एसओ को कोसते रहे। दूसरी उसकी हरकत को उजागर करने वाली मां-बेटी तारीफ करते दिखे।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का गांव के ही एक शख्स से जमीन विवाद है। विवादित जमीन का होने के चलते अधिकारी मामले को टालते गए। तत्कालीन एसओ भीष्मपाल सिंह यादव की तैनाती के बाद जब महिला उससे जमीन दिलाने की बात कहने गई तो वे उसकी मदद करने का आश्वासन दिया। एक दिन महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची तो मदद करने के बहाने अश्लील हरकत की। करीब एक महीने तक उनकी हरकत सहने के बाद पीड़ित महिला की बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली बेटी ने सबक सिखाने की योजना बनाई। 22 जून को दोबारा हरकत करने पर छात्रा ने एसओ की करतूत अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया।
एसडीएम के नेतृत्व में हुई जमीन की पैमाइश
डीएम के निर्देश पर एसडीएम भाटपाररानी सौरभ सिंह के नेतृत्व में टीम ने पीड़ित महिला के गांव पहुंच विवादित जमीन की पैमाइश की। वहीं, अधिकारियों ने मां-बेटी का बयान दर्ज किया। इस दौरान तहसीलदार करन सिंह, एसओ सुनील त्रिपाठी, मोहम्मद गुफरान और राजस्व टीम मौजूद रही।