फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Insects made house on banyan trees in civil court gorakhpur

गोरखपुर: दीवानी कचहरी में बरगद के पेड़ों पर कीटों ने बनाया घरौंदा, पेड़ को पहुंचा रहे हैं नुकसान

Wed, 19 Jan 2022 01:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Jan 2022 01:28 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के आचार्य प्रो. बीएन पांडेय ने कहा कि यह कीट पित्त (इनसेक्ट गॉल) है, यानी कीड़े का घर या थैली है। इनमें कीड़े रहते हैं। इसे खोलने पर अंदर कीड़े मिलेंगे। गर्मी के मौसम में ये स्वत: नष्ट होने लगते हैं।

विज्ञापन
Insects made house on banyan trees in civil court gorakhpur
पेड़ों पर कीटों ने बनाया घर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर दीवानी कचहरी में बरगद के पेड़ों की पत्तियों पर कीटों ने घरौंदे बना लिए हैं। ये कीट पेड़ को नुकसान तो पहुंचा ही रहे हैं, पर्यावरण की दृष्टि से भी खतरनाक हैं। दरअसल, देखने में पत्तियों पर बीज के आकार का उभार नजर आ रहा हैं, लेकिन, इनके भीतर कीट रहते हैं। अधिवक्ता संदीप गुप्त बताते हैं, करीब तीन महीने पहले वन विभाग के लोगों ने आकर पेड़ की छंटाई की थी। लेकिन, इधर कुछ दिनों से बरगद के पत्तों पर बीज जैसे आकार फिर दिखने लगे हैं।

विज्ञापन


सिविल कोर्ट एसोसिएशन बार मंत्री अनुराग दुबे ने कहा कि  दीवानी कचहरी में बरगद के चार पेड़ हैं। सभी पर साइबेरियन पक्षियों ने डेरा जमा लिया है। उनके बीट से अधिवक्ता बहुत परेशान हैं। दो पेड़ की पत्तियों पर कीट भी लगे हैं। इस मामले को वन विभाग और जिला जज के संज्ञान में लाया गया है। पेड़ के संरक्षण के लिए कीटों को कैसे नष्ट किया जाए, इसके लिए वनस्पति विज्ञानियों से भी राय ली जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के आचार्य प्रो. बीएन पांडेय ने कहा कि यह कीट पित्त (इनसेक्ट गॉल) है, यानी कीड़े का घर या थैली है। इनमें कीड़े रहते हैं। इसे खोलने पर अंदर कीड़े मिलेंगे। गर्मी के मौसम में ये स्वत: नष्ट होने लगते हैं। पत्तियां जब झड़ती हैं, तब भी गिर जाते हैं। लेकिन, जिस पेड़ पर कीट पित्त लगते हैं, उसे काफी नुकसान पहुंचा देते हैं। पेड़ के पोषक तत्व पर विपरीत प्रभाव डालते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed