फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Injured white vulture of extinct species found in Tinconia forest division

हैरानी: तिनकोनिया वन प्रभाग में मिला विलुप्त प्रजाति का घायल सफेद गिद्ध, यहां चल रहा इलाज

Sun, 19 Dec 2021 02:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Dec 2021 02:35 PM IST
सार

घायल पक्षी का इलाज चिड़ियाघर के पशु अस्पताल में किया जा रहा है। स्वस्थ होने के बाद उसे फिर छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
Injured white vulture of extinct species found in Tinconia forest division
विलुप्तप्राय श्रेणा का गिद्ध उपचार के लिए चिड़ियाघर लाया गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तिनकोनिया वन प्रभाग क्षेत्र के एक गांव से शनिवार को सफेद प्रजाति का एक गिद्ध मिला है। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम घायल गिद्ध को लेकर चिड़ियाघर आई है। पशु अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। स्वस्थ होने के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। विलुप्त प्राय प्रजाति के गिद्ध मिलने से चिड़ियाघर की टीम खुश भी है और हैरान भी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सफेद प्रजाति के गिद्ध को अति संकटग्रस्त जीवों की श्रेणी में रखा गया है। सफेद गिद्ध को वाइट रम्पड वल्चर कहा जाता है। विलुप्त हो चुके सफेद गिद्ध को देखे जाने से उनके होने का भी सुबूत मिला है। दरसअल, नब्बे के दशक तक सफेद गिद्ध पूरे एशिया में बड़ी संख्या में पाए जाते थे। दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला मुर्दा खोर पक्षी आज बहुत कम संख्या में पाया जाता है। पर्यावरण मित्र पक्षी को बचाने और संरक्षित करने के लिए कैंपियरगंज क्षेत्र में वल्चर गिद्ध सेंटर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि खेतों में फर्टिलाइजर के अधिक प्रयोग और पालतू जानवरों को बीमारियों से बचाने के लिए दी जाने वाली डाइक्लोफेनेक दवा ने गिद्धों को विलुप्त होने के कगार पर पहुंचा दिया है। मृत मवेशी के शरीर से रसायन गिद्ध तक पहुंचकर उसकी किडनी पर गंभीर असर डालता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। यही कारण है कि गिद्धों की आबादी तेजी से कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सफेद गिद्ध के मिलने से साबित हो गया कि यह प्रजाति अभी बची हुई है। पहले इनकी अच्छी खासी तादाद होती थी, लेकिन कुछ वर्षों से यह गायब होते चले गए। उन्होंने बताया कि घायल मिले सफेद गिद्ध को स्वस्थ होने के बाद छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed