{"_id":"66469ca47adce312ed0955e7","slug":"information-taken-about-critical-and-vulnerable-booths-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-122580-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की ली जानकारी
Fri, 17 May 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रेक्षक (सामान्य) गुरदीप कौर ने चुनाव को लेकर सभी नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रेक्षक ने सभी नोडल अधिकारियों से बिंदुवार उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों पर किए जा रहे उपायों के बारे में पूछा।
जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने अवगत कराया कि क्रिटिकल और वल्नेरबल बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान कार्यों में लगे सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य मतदानकर्मिकों को ईडीसी जारी किया गया है। इनके अतिरिक्त होमगार्डों, पीआरडी जवानों, 85 प्लस वृद्धों और दिव्यांगों को भी पोस्टल बैलेट आवेदन के आधार पर जारी किया गया है। उन्होंने प्रेक्षक को यह भी अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के सभी एप के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रेक्षक ने ईवीएम, वीवीपैट, अन्य चुनाव सामग्री, मतदान कार्मिकों और ईवीएम परिवहन के लिए वाहनों की व्यवस्था, कार्मिकों के प्रशिक्षण, प्रत्याशियों के व्यय आदि की निगरानी व लेखांकन के बारे में भी संबंधित नोडल अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
प्रेक्षक ने कहा कि शनिवार से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा। सभी एआरओ और एसएसटी व एफएसटी टीमें और अन्य संबंधित अधिकारी सक्रिय रहकर आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान व्यय प्रेक्षक रविराज खोगरे, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ नीना वर्मा आदि मौजूद रहे।