{"_id":"69b7243aeef8024b4d03b33b","slug":"information-about-trains-arriving-and-departing-within-four-hours-is-available-you-can-scan-the-qr-code-to-get-the-information-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1259273-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब रेलवे एप पर निरस्त, मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब रेलवे एप पर निरस्त, मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग की जानकारी
विज्ञापन
गोरखपुर। अब रेलवे ''इन-हाउस वेब एप्लीकेशन'' पर चार घंटे में आने वाली सूचनाओं के साथ ही निरस्त, मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग ट्रेनों की जानकारी मिलने लगी है। इसके लिए स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाया गया है जिसे स्कैन कर सीधे वेबपेज तक पहुंच सकते हैं। वेबपेज में ऑटो-रिफ्रेश एवं ऑटो-स्क्रॉल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे रियल-टाइम अपडेट निर्बाध रूप से प्राप्त होते रहते हैं।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ काउंटर पर मैन्युअल रूप से लिखने जाने व्हाइट बोर्ड के स्थान पर रियल-टाइम डिजिटल इंटरफेस स्थापित किया गया है। इन-हाउस वेब एप्लीकेशन वेबपेज गोरखपुर जं. स्टेशन से अगले 04 घंटों में प्रस्थान करने वाली ट्रेनों की लाइव स्थिति दिशा-वार प्रदर्शित करता है। मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग, नियंत्रित तथा निरस्त ट्रेनों को विशेष रूप से हाइलाइट किया गया है, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति अथवा अंतिम समय में असुविधा से बचा जा सके।