फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inflation on gold buyers in trouble businessmen earning big money

Exclusive: सोने पर महंगाई...खरीदारों की मुसीबत, धंधेबाज कर रहे मोटी कमाई

Tue, 05 Dec 2023 11:57 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Dec 2023 11:57 AM IST
सार

गोरखपुर शहर में बड़े व्यापारियों और बिल्डरों की काली कमाई भी इसी बुलियन के खेल में खपाई जाती है। करोड़ों रुपये की खरीदारी एप के माध्यम से ही होती है। इसके लिए एप पर सोने की डिमांड बतानी होगी। एप पर ही व्हाट्सएप और फोन की सुविधा है।

विज्ञापन
Inflation on gold buyers in trouble businessmen earning big money
शाम 7 बजे और 7:30 बजे ऐप पर सोने चांदी की खरीद बिक्री का दाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली के बाद से सोने और चांदी का भाव तेजी से बढ़ा है। इस समय 10 ग्राम सोने का (बुलियन) भाव 65,051 हजार रुपये है। इससे शादी-बरात के लिए खरीदारी में देरी से चूके लोग अब महंगाई से बिगड़े बजट को लेकर परेशान हैं। उधर, धंधेबाज खरीद-बिक्री कर मोटी कमाई कर रहे हैं। सामान्य दिनों में रोजाना करीब 50 किलो अवैध सोने की खपत होती है, लेकिन इधर तेजी की वजह से रोजाना 35 किलो अवैध सोने की खपत बढ़ने से यह 85 किलो तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


धंधेबाज कच्चे बिल पर ही सोना बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। जानकारों की राय है कि सिर्फ पक्के पर्चे (जीएसटी बिल) पर ही आभूषणों की खरीदारी करें। बाजार के सूत्रों के मुताबिक, धंधेबाज अवैध सोना खरीदने के बाद एक किलोग्राम में तीन लाख रुपये का अंतर रखकर उसे फुटकर दुकानदारों के पास खपा रहे हैं। फुटकर के व्यापारी कच्चे (अवैध) में खरीदे गए सोने के दाम को बढ़ा-घटा के ग्राहकों को बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सोने के दाम इसलिए भी बढ़े हैं, क्योंकि नए भंडार नहीं मिल रहे हैं। साथ ही पुराने भंडारों से उत्पादन गिर रहा है। ऐसे में सोने का उत्पादन रुक गया है। बाजार में रखे सोने खरीदे-बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: काम की खबर: अब ओवर स्पीड वाहन चलाया तो कट जाएगा आपका चालान, गोरखपुर मंडल को मिले दो इंटरसेप्टर वाहन
 

एक कारण यह भी है कि लगातार इसके भाव चढ़ रहे हैं। अवैध बुलियन के कारोबार से जुड़े सूत्र ने बताया कि सोने का दाम बढ़ने पर इसका फायदा बड़े प्लेयरों को ही होता है। इसके लिए वे एक खास एप का सहारा लेते हैं। इसी एप पर प्रतिदिन प्रति मिनट की दर से भाव में बदलाव होते रहते हैं।

उदाहरण के तौर पर किसी ग्राहक ने एप पर शाम सात बजे सोने के 65,049 रुपये की दर से 1500 रुपये नीचे के भाव से एक किलो सोना खरीदा। अब 15 मिनट बाद इसी एप पर सोने का भाव 64,970 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ऐसे में वह सोने के स्टाक को रोक लेगा, लेकिन जैसे ही एप पर इन दोनों से अधिक भाव आएगा तो अपने खरीदे सोने को बैंक के भाव से तीन लाख रुपये प्रति किलो की दर से कम कर फुटकर व्यापारियों को दे देगा।

अब फुटकर व्यापारी बैंक के भाव के हिसाब से आभूषण तैयार कर उसमें गलाई और डिजाइन का भाव जोड़कर कच्चे कागज पर ग्राहकों को दाम से महंगा-सस्ता कर बेच देते हैं।

इसे भी पढ़ें: बात न करने पर शोहदों ने धमकाया...तेजाब फेंककर मार डालेंगे

बड़े व्यापारियों और बिल्डर की काली कमाई की होती है खपत
गोरखपुर शहर में बड़े व्यापारियों और बिल्डरों की काली कमाई भी इसी बुलियन के खेल में खपाई जाती है। करोड़ों रुपये की खरीदारी एप के माध्यम से ही होती है। इसके लिए एप पर सोने की डिमांड बतानी होगी। एप पर ही व्हाट्सएप और फोन की सुविधा है। पंजीकरण फर्म से खरीदारी करेंगे तो बैंक के भाव से सोने की खरीद हो जाएगी। अवैध सोने की खरीदारी भी चाहेंगे तो सीधे कोलकाता से इसकी बुकिंग एप से ही हो जाएगी। ऐसे में लोग सीधे और बुलियन के द्वारा भी इसमें अपना धन खपाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed