{"_id":"64d14d6d22dfddce9a07eb34","slug":"industrial-meeting-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-266034-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उद्योगों की स्थापना में आ रही दिक्कतों का निराकरण करें डीएम-सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उद्योगों की स्थापना में आ रही दिक्कतों का निराकरण करें डीएम-सीडीओ
Tue, 08 Aug 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
आयुक्त सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त अनिल ढींगरा व अन्य अधिक
गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सोमवार को आयुक्त सभागार में उद्योग विभाग के अधिकारियाें एवं उद्यमियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि महीने में एक बार डीएम और 15 दिन में सीडीओ बैठक करके नवीन उद्योगों की स्थापना में आ रही समस्याओं का निराकरण करें।
मंडलायुक्त प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना आदि की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के कार्यक्रम प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है, इसलिए बैंक अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर इन योजनाओं में तेजी लाएं। मंडल में अधिक से अधिक नए उद्योगों की स्थापना और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए, इसके लिए सभी अफसरों को मिलकर कार्य करना होगा। उद्यमियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्या के निराकरण हेतु निःसंकोच सक्षम अधिकारी से मिलें। इस अवसर पर सीईओ गीडा पवन अग्रवाल सहित कई अफसर मौजूद रहे।