{"_id":"64c95fbe46a5d94f120d91e6","slug":"industrial-estate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-259127-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुरक्षित रहेगा उद्यमियों का माल, गीडा में औद्योगिक गोदाम का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुरक्षित रहेगा उद्यमियों का माल, गीडा में औद्योगिक गोदाम का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में उद्यमियों को माल भंडारण के लिए अब दिक्कत नहीं होगी। यहां सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) की तरफ से 1.20 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में औद्योगिक गोदाम बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सीडब्ल्यूसी का यह यूपी में पहला औद्योगिक गोदाम होगा। मंगलवार को गीडा इंडस्ट्रियल एरिया में भूमि पूजन के साथ इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया।
सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गोदाम निर्माण के लिए भूमि की मांग की थी। गीडा की तरफ से सीडब्ल्यूसी को 5.5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। भूमि आवंटन प्रमाण पत्र नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडब्ल्यूसी के समूह महाप्रबंधक शिवानंद राय को सौंपा था। इसके क्रियाशील होने पर करीब एक हजार लोगों को रोजगार की संभावना है।
इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी के समूह महाप्रबंधक शिवानंद राय ने कहा कि गीडा में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। ऐसे में भंडारण सुविधा की भी मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी। भंडारण और वितरण के लिए सीडब्ल्यूसी यहां 20000 टन क्षमता के वेयरहाउस की सुविधा देगा। वेयरहाउस सभी आधुनिक व तकनीकी सुविधाओं से युक्त होगा। वेयरहाउस में प्रदूषण मुक्त औद्योगिक प्रक्रिया को सम्पन्न करने की सुविधा भी मिलेगी। उपकरणों की असेंबलिंग, प्रोसेसड फूड के पैकेजिंग का काम भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
माल भंडारण की अच्छी सुविधा के साथ रोजगार भी मिलेगा
गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को उनकी जरूरत और पसंद के अनुसार भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीडब्ल्यूसी के प्रोजेक्ट से उद्योगों को माल भंडारण की अच्छी सुविधा मिल जाएगी। इससे रोजगार भी बढ़ेगा।