फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Industrial corridor: planned development of four villages

औद्योगिक गलियारे: चार गांवों का होगा सुनियोजित विकास

Sun, 31 Oct 2021 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Industrial corridor: planned development of four villages
औद्योगिक गलियारा : चार गांवों का होगा सुनियोजित विकास
विज्ञापन

गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण को शासन की मंजूरी मिलने के बाद इसमें आने वाले चार गांवों का सुनियोजित विकास किया जाएगा। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से नियुक्त फर्म द्वारा मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसे गीडा की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है, जिससे लोग इसका अवलोकन कर सकें ।
आपत्तियां और सुझाव 27 नवंबर तक गीडा की ई-मेल आईडी पर या किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय में जमा किया जा सकता है। दरअसल गोरखपुर सदर और सहजनवां तहसील के चार गांवों की करीब 1200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। औद्योगिक गलियारे के प्रथम चरण में सहजनवां तहसील के तालनवर एवं भगवानपुर तथा सदर तहसील के बाघागाड़ा और नरकटहा गांव में जमीन अधिग्रहण किया जाना है। किसानों से सहमति के आधार पर अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। मास्टर प्लान में भू-उपयोग निर्धारित हो जाने के बाद इस क्षेत्र का विकास हो सकेगा। इन गांवों में अधिग्रहीत एवं शेष भूखंडों का भू-उपयोग ड्राफ्ट से पता लगाया जा सकेगा। गीडा की ओर से ड्राफ्ट की प्रति शासन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

जीडीए की सीमा गीडा से लगती है, इसलिए जीडीए को भी एक प्रति अध्ययन के लिए भेजी गई है। ड्राफ्ट के अनुसार अधिकतर क्षेत्रों में औद्योगिक भूखंड होगा। सड़क के किनारे वाणिज्यिक भू-उपयोग रखा जा रहा है। गांव की आबादी के आसपास के क्षेत्रों में आवासीय भूखंड दिया जा रहा है, पर ड्राफ्ट पर आपत्ति के जरिये इसे बदलवाने की अपील की जा सकती है। आपत्ति दाखिल करने वाले को अपना नाम व पता भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
गीडा की ओर से चार गांवों के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। 27 नवंबर तक गीडा की वेबसाइट पर ड्राफ्ट देखकर उसपर आपत्ति एवं सुझाव दिया जा सकता है। -पवन अग्रवाल, सीईओ गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed