फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   industrial corridor besides purvanchal link express way

औद्योगिक गलियारा के लिए 1100 एकड़ जमीन का प्रस्ताव तैयार, टैक्सटाइल पार्क की भी बनेगी संभावना

Thu, 11 Jun 2020 08:17 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
industrial corridor besides purvanchal link express way
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण के साथ ही उसके किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रथम चरण में गोरखपुर जिले के चार गांवों की करीब 11 सौ एकड़ जमीन लेने का प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को भेजा जा रहा है। यूपीडा के सीईओ के हस्ताक्षर के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


प्रस्ताव तैयार करने के लिए गठित हुई थी चार सदस्यीय कमेटी
औद्योगिक गलियारा के जमीन का अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के लिए शासन की ओर से चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें यूपीडा के सीईओ, यूपीडा के सदस्य, गीडा के सीईओ और गोरखपुर डीएम की ओर से नामित सदस्य एडीएम एफआर शामिल हैं।
विज्ञापन


 

इन चार गांवों के अधिग्रहण का तैयार किया गया है प्रस्ताव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारा प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद जिला और गीडा प्रशासन  पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

पहले चरण में गोरखपुर जिले के सहजनवा और गोरखपुर सदर तहसील के तालनवर, भगवानपुर, बाघागाड़ा और नरकटहा गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इन चार गांवों में 1087 एकड़ जमीन मिल जा रही है। इस जमीन के प्रस्ताव पर गीडा सीईओ और डीएम की ओर से नामित अधिकारी एडीएम एफआर का हस्ताक्षर हो चुका है।  दूसरे चरण में और गांवों में अधिग्रहण किया जाएगा।

यूपीडा के सीईओ का हस्ताक्षर के बाद यह शासन में जाएगा । शासन से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जमीन की खरीद शुरू हो जाएगी। - एनके जायसवाल, भूअध्यापित अधिकारी, गीडा

टैक्सटाइल पार्क की भी बनेगी संभावना
औद्योगिक गलियारा के किनारे टैक्सटाइल पार्क को भी विकसित करने की गीडा प्रशासन ने योजना तैयार की है। करीब 100 एकड़ जमीन पर विकसित किए जाने वाले पार्क में कई इकाइयां स्थापित हो सकेंगी। इसके लिए स्पेशल परपज व्हीकल का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed