{"_id":"63563818d0d45c737a2779f2","slug":"individual-marriage-grant-will-not-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नहीं मिलेगा व्यक्तिगत शादी अनुदान, होगी व्यापक पैमाने पर सामूहिक शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नहीं मिलेगा व्यक्तिगत शादी अनुदान, होगी व्यापक पैमाने पर सामूहिक शादी
Tue, 25 Oct 2022 06:30 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:30 AM IST
सार
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत शादी अनुदान की व्यवस्था इसी साल समाप्त कर दी गई। अब जो भी शादी होगी वह मुख्यमंत्री सामूहिक शादी होगी। व्यक्तिगत शादी अनुदान में सरकार की तरफ से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती थी।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सरकार ने अब व्यक्तिगत शादी अनुदान की व्यवस्था को बंद कर दिया है। अब व्यापक पैमाने पर सामूहिक शादी कराई जाएगी। इसके लिए शासन की तरफ से नवंबर दिसंबर के बाद 2023 के लिए जनवरी से लेकर मार्च तक की शादी की तिथि निर्धारित है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक के बाद यह तय होगा कि किस ब्लाक में किस तिथि में सामूहिक शादी होगी।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत शादी अनुदान की व्यवस्था इसी साल समाप्त कर दी गई। अब जो भी शादी होगी वह मुख्यमंत्री सामूहिक शादी होगी। व्यक्तिगत शादी अनुदान में सरकार की तरफ से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती थी।
विज्ञापन
सामूहिक शादी में सरकार 51 हजार रुपये खर्च कर रही है। इसमें 35 हजार की धनराशि लड़की के खाते में भेजा जाता है। 10 हजार रुपये का शादी का सामान दिया जाता है। जबकि 6 हजार रुपये शादी में खर्च किया जाता है। इस तरह से सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक शादी में 51 हजार खर्च करती है।
विज्ञापन
सामूहिक शादी के लिए ब्लाकों पर आवेदन करना होगा। उसका आवेदन इस समय भी आफलाइन किया जा सकता है। इसमें लड़की के परिवार की वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। लड़की की आयु 18 साल जबकि लड़के की आयु 21 साल होनी चाहिए।