फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   indian railway

रेलकर्मी परिवार के साथ दीप जलाकर बढ़ाएंगे विरोध अभियान

Thu, 13 Aug 2020 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
indian railway
रेलकर्मी परिवार के साथ दीप जलाकर बढ़ाएंगे विरोध अभियान
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे में निजीकरण, निगमीकरण और श्रम कानून में बदलाव के विरोध में आंदोलित पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को अब ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन का साथ मिला है। दोनों संगठनों से जुड़े रेलकर्मियों ने संघ दफ्तर के बाद घरों पर परिवार संग दीप जलाकर विरोध शुरू किया है। रेलकर्मियों की ओर से आई तस्वीरों को पीआरकेएस सोशल मीडिया के सहारे पूरे जोन में भेजकर आंदोलन को तेज करेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा, महामंत्री विनोद कुमार राय, प्रवक्ता एके सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी सहित कई पदाधिकारियों ने पत्नी और बच्चों के साथ दीप जलाकर केंद्र सरकार सेव नेशन-सेव इंडिया अभियान से सभी से जुड़ने की अपील की। कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने कहा कि अभियान को व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए बढ़ाया जाएगा। संघ का एक फेसबुक पेज भी तैयार होगा, जिस पर रेलकर्मियों के दीप जलाते फोटो अपलोड किए जाएंगे। बाद में इसे प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड के अधिकृत फेसबुक पेज पर टैग कर विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, लोको शेड पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर विरोध जताया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री विनय शर्मा, मुकेश कुमार, राम केवल शाह, संदीप गुप्ता, अरविंद कुमार, बृृजेश यादव, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed