फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   'India will shine once again on the world stage from Ram temple'

‘राम मंदिर से विश्व पटल पर एक बार फिर चमकेगा भारत’

Sun, 03 Jan 2021 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
'India will shine once again on the world stage from Ram temple'
‘राम मंदिर से विश्व पटल पर एक बार फिर चमकेगा भारत’
विज्ञापन

गोरखपुर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से सभी मठ और पंथ के संत समाज की बैठक शनिवार को पक्की बाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में हुई। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के आगामी कार्यक्रमों के बारे में रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बने, यह इच्छा हर हिंदू की रही है। हिंदू समाज के अनवरत संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद वह शुभ घड़ी पांच अगस्त 2020 को आई जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन

श्रीराम के मंदिर को राष्ट्र का मंदिर बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे सनातन धर्म की पताका दुनिया में फहराएगी। इस कार्य के लिए तन, मन, धन से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक कार्य का माध्यम बनेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रहलाद ब्रम्ह्चारी व संचालन विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में स्वामी अर्जुन आनंद, स्वामी प्रबुद्ध आनंद, स्वामी राणा जाग, सरदार जसपाल सिंह, सरदार जगनैन सिंह नीटू, सरदार मनमोहन सिंह, मानस, स्वामी चीडरूपानंद, अखिलेश त्रिपाठी, श्रवण कुमार गुप्ता, अनिल चावला, आलोक कुमार गुप्ता, डॉ. विवेक यादव, बैजनाथ सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, उपेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ. बच्चा पांडेय, पुनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed