{"_id":"695180c17a5389ec2b09dd48","slug":"india-is-the-land-of-sanatan-culture-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1179794-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सनातन संस्कृति की भूमि है भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सनातन संस्कृति की भूमि है भारत
विज्ञापन
- संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सूर्यकुंड के सुभाष नगर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील ने कहा कि भारत सनातन संस्कृति की भूमि है। स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंचों पर हिन्दुत्व का परचम लहराया।
उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति से ही राष्ट्र निर्माण संभव है। हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए संगठित होना पड़ेगा। हमारी भौतिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आध्यात्मिक जिम्मेदारियां भी हैं। पंच परिवर्तन पर विस्तार से बताते हुए कहा कि सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे।
कथावाचक डॉ. इन्दुमति ने कहा कि हम हिंदू हैं तो हमें हिंदुत्व के बारे में परिचित होना जरूरी है। मानव जीवन की सार्थकता के लिए हमें शास्त्र सम्मत जीवन यापन करना चाहिए। इस अवसर पर मोहित, अमरदीप, मुकेश, नागेंद्र, अमर नाथ, महेश, रामकेवल, कौशलेंद्र, विनय, प्रदीप, आरती सिंह, अमित, नवनीत, अभय, रेवती, शांतनु व दिग्विजय आदि लोग मौजूद रहे।