{"_id":"60c4a7f28ebc3e84387a0241","slug":"increased-possibility-of-opening-lockdown-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: लॉकडाउन खुलने की बढ़ी संभावना, जारी किया गया सर्कुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: लॉकडाउन खुलने की बढ़ी संभावना, जारी किया गया सर्कुलर
Sat, 12 Jun 2021 05:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Jun 2021 05:56 PM IST
सार
जरूरी काम से नेपाल आने जानेवाले लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य, नवनियुक्त गृहमंत्री के पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्रालय ने 12 सूत्री परिपत्र जारी किया।
विज्ञापन
नेपाल समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के गृह मंत्रालय ने नेपाल के सभी 77 जिला प्रशासन कार्यालयों और सुरक्षा अधिकारियों को कार्य योजना के साथ आगे बढ़ने का निर्देश दिया है। इस सूचना के बाद नेपाल में 14 जून के बाद लॉकडाउन खुलने की संभावना बढ़ गई है। लेकिन बॉर्डर पर सख्ती बरकरार रहेगी। जरूरी काम से नेपाल आने-जाने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
नवनियुक्त गृह मंत्री खगराज अधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्रालय ने सभी 77 जिला प्रशासन और निकाय अधिकारियों को एक 12-सूत्री परिपत्र जारी किया है। जिसमें उन्हें कोविड-19 को सक्रिय रूप से नियंत्रित करने करने की बात कही।
विज्ञापन
शनिवार सुबह गृह प्रवक्ता जनक राज दहल ने बताया कि मंत्री से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सर्कुलर जारी किया गया है। मंत्रालय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रभावी समन्वय, सुविधा और निगरानी के जरिए विकास कार्यों में तेजी लाने को भी कहा है। इस बात पर जोर दिया गया है कि इस तरह से काम करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से लागू किया जाए।
विज्ञापन
रूपनदेही जिले के सीडीओ अश्मान तामांग ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी भी है। सीमा पर बेवजह आवाजाही पर रोक रहेगी। जब तक कोविड संक्रमण का खतरा कम नहीं हो जाता।
व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि नेपाल में लॉकडाउन खुलने के बाद सोनौली कस्बे में भी थोड़ी चहल पहल बढ़ जाएगी।