फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Increased monitoring of history-sheeters, list of infamous sureties being prepared

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटरों की बढ़ी निगरानी, बदनाम जमानतदारों की बन रही सूची

Thu, 18 Apr 2024 04:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Increased monitoring of history-sheeters, list of infamous sureties being prepared
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर बन रही सूची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव आते ही हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों की निगरानी बढ़ गई है। दूसरी तरफ अपराध में लिप्त बदमाशों की हर दिन हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। वर्ष 2024 में अब तक 22 से अधिक बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि कई ऐसे लोग जिन पर विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं, वह भी माफिया और बदमाशों की जमानत लिए हुए हैं। एसएसपी के निर्देश पर ऐसे लोगों की भी सूची बनाई जा रही है। जल्द उन पर कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस की जांच में ऐसे भी लोगों का नाम सामने आया है, जो रुपये लेकर जमानत लेते हैं। ये लोग कोर्ट के आस-पास घूमते रहते हैं। बिना जाने समझे किसी की भी जमानत में अपने दस्तावेज लगा देते हैं। इसलिए जमानतदारों के कागजात की भी जांच हो रही है। लोकसभा चुनाव में कोई भी बदमाश अराजकता ना फैला सके, ऐसे लोगों की थाने स्तर पर सूची बनाकर उन्हें पाबंद किया जा रहा है। साथ ही मददगारों और जमानतदारों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन


सर्विलांस पर हिस्ट्रीशीटरों के फोन नंबर
बीते दो वर्ष 2022 और 2023 में पुलिस ने विभिन्न थानों में 190 की हिस्ट्रीशीट खोली तो वहीं, 200 गिरोहबंद बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया गया। ये सभी बदमाश हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी, गो तस्करी, वाहन चोरी, छिनैती समेत अन्य घटनाओं में शामिल हैं। हलका दारोगा और बीट सिपाही प्रतिदिन हिस्ट्रीशीटर के घर जा रहे हैं। साथ ही परिजनों व रिश्तेदारों से मिलने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed