फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Increased humidity made the situation worse, temperature dropped due to winds

Gorakhpur News: बढ़ी उमस ने किया बेहाल, हवाओं से गिरा तापमान

Mon, 13 May 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Increased humidity made the situation worse, temperature dropped due to winds
- हवा चलने से बदली और धूप के बीच बीता दिन
विज्ञापन


- अधिकतम और न्यूनतम मापमान में हुई गिरावट

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम के मिजाज में उठा-पटक का सिलसिला जारी है। गर्मी, उमस और बादलाें के साथ सूरज की लुका-छिपी के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
शनिवार को ऊपर जाने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार को गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जबकि यह सामान्य औसत के बराबर रिकाॅर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव यूं ही जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अगर वायुमंडलीय स्थिति अनुकूल रही, तो जिले में कुछ स्थानों पर झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मौसम में उठा-पटक के बीच तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, हवाओं का रुख बदलने और पूर्वा हवा चलने से शाम को लोगों को थोड़ा राहत जरूर मिली।
मौसम के इस रुख के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान जहां चार डिग्री नीचे आकर 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य के बराबर रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता की मानें तो कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी और कहीं-कहीं पर बारिश के आसार हैं। मौसम के इस रुख के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed