फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Increased capacity of Katnia and Bhediyagarh pumping stations

Gorakhpur Rain: कटनिया व भेड़ियागढ़ पंपिंग स्टेशन की बढ़ाई गई क्षमता, मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

Mon, 04 Jul 2022 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Jul 2022 12:44 PM IST
सार

नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
Increased capacity of Katnia and Bhediyagarh pumping stations
Gorakhpur Flood (File) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारिश के दौरान शहर के विभिन्न निचले इलाकों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने रेग्युलेटरों पर लगे पंपिंग स्टेशन की क्षमता में बढ़ोतरी कर दी है। साथ ही जिन इलाकों में लगे पंपों के पानी में डूबने की आशंका रहती है, उनके प्लिंथ को ऊंचा कर दिया गया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने कटनिया और भेड़ियागढ़ रेग्युलेटरों का निरीक्षण किया। कटनिया रेग्युलेटर पर 83 एचपी डीजल का एक, 19 एचपी डीजल के दो और 50 एचपी इलेक्ट्रिक के दो पंप लगे हुए हैं। कुल क्षमता 259 एचपी थी। अब इस पर 15-15 एचपी के दो इलेक्ट्रिक मड पंप स्थापित किए गए। इस प्रकार अब इस पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 289 एच पी हो गई है।
विज्ञापन


रसूलपुर भट्ठा पर 83 एचपी डीजल एक तथा 50 एचपी का एक इलेक्ट्रिक पंप स्थापित है। कुल क्षमता 133 एचपी है। इस पंपिंग स्टेशन का प्लिंथ नीचा था, जिससे अत्यधिक वर्षा होने पर उसमें पानी चला जाता था जिससे पंप बंद करने पड़ते थे। इसके बाद इसके प्लिंथ को दो फीट उठा दिया गया है। चीफ इंजीनियर ने कहा कि पंपों को लगाकर चलाए जाने में कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेड़ियागढ़ पंपिंग स्टेशन पर पूर्व से 19 एचपी डीजल एक व 10 एचपी इलेक्ट्रिक दो पंप स्थापित थे। अब एक 15 एचपी इलेक्ट्रिक पंप का एक और पंप स्थापित कर दिया गया। इससे पहले जो कुल क्षमता 39 एचपी थी जो अब बढ़कर 54 एचपी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed