{"_id":"661f0e7335178f06500c0ee4","slug":"increase-resources-to-complete-projects-divisional-commissioner-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-528684-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाएं पूरी करने के लिए बढ़ाएं संसाधन: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाएं पूरी करने के लिए बढ़ाएं संसाधन: मंडलायुक्त
Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला एवं रामगढ़ताल परियोजनाओं में संसाधन बढ़ाए जाएं और कार्य पूरा करने में तेजी लाएं। जरूरत पड़े तो श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराएं। साथ ही जितनी भी निर्माण कार्य चल रहे हैं। अगर वह समय से पूरा नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
यह निर्देश मंडलायुक्त अनी ढींगरा ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में मंगलवार को हुई 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जल निगम(नगरीय) अमृत-2 कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजनाओं की समीक्षा करे हुए दिए। बैठक में मंडलायुक्त ने गोरखपुर में नवनिर्माण व सड़कों के चौड़ीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि रामजानकी मार्ग पर पेड़ों के कटान में तेजी लाएं।
सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि सभी परियोजनाओं में समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। महायोगी गुरू गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी (सदर) मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोंड उपस्थित थे।