फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Increase in pollution and noise due to firecracker gunpowder in Gorakhpur

Diwali 2023: देर रात तक फूटे पटाखे, गोरखपुर शहर की हवा होगी खराब, घुटेगा दम

Mon, 13 Nov 2023 07:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Nov 2023 07:04 AM IST
सार

गोरखपुर में शाम को जब पटाखे छूटने लगे तो प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा। शनिवार को शहर का औसत 168 दर्ज किया गया था, जो स्वास्थ्य के लिहाज से खराब की श्रेणी में है।

विज्ञापन
Increase in pollution and noise due to firecracker gunpowder in Gorakhpur
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य स्थलों पर पानी के छिड़काव के बाद शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार तो हुआ लेकिन, रविवार की शाम पटाखों के बारूद से निकले जहरीले धुएं से हवा फिर जहरीली हो गई। शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर सुबह 151 था जो शाम छह बजे 178 पहुंच गया। रात भर आतिशबाजी के बाद इसके और बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

शहर में धूल के कण और वाहनों से निकले धुएं से दशहरा के बाद से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। लगातार एक्यूआई का स्तर 200 के पार था, लेकिन शनिवार से नगर निगम ने निर्माण वाले स्थलों पर पानी का छिड़काव किया तो प्रदूषण का स्तर कम हो गया।

विज्ञापन

 

शनिवार को औसत एक्यूआई 168 दर्ज किया गया। यानी प्रदूषण की स्थिति खतरे के स्तर 200 से नीचे आ गई। रविवार को सुबह और दोपहर में पैड़लेगंज-नौसड़ के बीच पानी का छिड़काव निर्माणाधीन सिक्सलेन रोड व ओवरब्रिज के पास किया गया। जिससे धूल का गुबार नहीं दिखा। इससे लोगों को जहां धूल से राहत मिली वहीं प्रदूषण की स्थिति में भी सुधार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, शाम को जब पटाखे छूटने लगे तो प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा। शनिवार को शहर का औसत 168 दर्ज किया गया था, जो स्वास्थ्य के लिहाज से खराब की श्रेणी में है। जलकल के सहायक अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि जिन इलाकों में अधिक धूल उड़ रही है, वहां पानी का छिड़काव कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed