फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Increase employment with the income of villages

गांवों की आय के साथ बढ़ाएं रोजगार : मनोज

Wed, 03 Nov 2021 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Increase employment with the income of villages
गांवों की आय के साथ बढ़ाएं रोजगार : मनोज
विज्ञापन

गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में पंचायतों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति जांची। उन्होंने परफार्मेंस ग्रांट वाले गांवों के प्रधानों और सचिवों से भी संवाद किया। बैठक के बाद चरगांवा ब्लॉक के जंगली रामगढ़ उर्फ रजही और भटहट गांव का निरीक्षण कर शौचालय निर्माण समेत अन्य परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। जंगल तिनकोनिया नंबर तीन पहुंच कर उन्होंने दिवाली के दिन प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां भी जांचीं।
बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने परफार्मेंस ग्रांट वाले गांवों में विकास कार्यों के लिए नामित पंचायत एवं जनपद स्तर के नोडल अधिकारी तथा टेंडर कमेटी में नामित नोडल अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पीडब्ल्यूडी, डीपीआरओ के साथ ही सीडीओ और डीएम से प्रगति की जानकारी ली। कुछ जरूरी निर्देश भी दिए। परियोजनाओं में कुछ कमियां भी मिलीं जिसे उन्होंने दुरुस्त करने के साथ ही दिसंबर तक सभी कार्यों की तकनीकी स्वीकृति एवं टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद ने परफार्मेंस ग्रांट वाली 32 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना एवं प्रगति के बारे में जानकारी दी। बताया कि 2521 कार्य स्वीकृत हैं। 87 कार्यों की तकनीकी स्वीकृति मिली है। इस दौरान अवर अभियंता ने कहा कि छह ग्राम पंचायतें आवंटित किए जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे कम किया जाए। पंचायती राज द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत 15वें वित्त आयोग एवं ग्राम निधियों से कन्वर्जेंस कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण तथा उसके हैंड ओवर व रखरखाव के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मासिक भुगतान की स्थिति एवं ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण की भी समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण एवं उसके भुगतान के बाद जियो टैग पर विकासखंड वार समीक्षा की। ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त के तहत प्राप्त धनराशि से कच्ची गलियों को पक्की बनाए जाने तथा कच्ची सड़कों को पक्की सड़क बनाए जाने में लक्ष्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, विद्यालयों एवं पंचायतों के कायाकल्प की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल का निर्माण तेज करने का निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायतों में निर्मित कंपोस्ट पिट, सोक पिट, अंडरग्राउंड नाली, ओपन नाली की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने काम की रफ्तार तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की भी रफ्तार बढ़ाने को कहा। बताया गया कि पंचायत सहायकों के चयन के संबंध में प्राप्त आवेदन के सापेक्ष अब तक 1259 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन किया है। 35 पदों के चयन के सापेक्ष प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेबी फ्रेंडली टॉयलेट एवं बेबी फ्रेंडली हैंड वॉशिंग बनाने को कहा। बैठक में स्टेट कंसलटेंट राजेश दुबे, उप निदेशक पंचायती राज्य मुख्यालय एसएन सिंह, उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर समरजीत, जिला विकास अधिकारी पीएन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed