फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Income Tax Department seizes Rs 50 lakh, search continues for Rajasthani youth

Gorakhpur News: आयकर विभाग ने जब्त किए 50 लाख रुपये, राजस्थानी युवकों की तलाश जारी

Sun, 04 Jan 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department seizes Rs 50 lakh, search continues for Rajasthani youth
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को 50 लाख रुपये को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस अब राजस्थान के युवकों की तलाश में जुटी है। रुपये के साथ पकड़े गए सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज कस्बे निवासी और पर्स-बैग व्यापारी राजीव जायसवाल उर्फ राजू से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि रुपये तीन राजस्थानी युवकों ने उसे दिए थे। वहीं पुलिस ने शनिवार को राजघाट के एक व्यापारी को भी हिरासत में लिया लेकिन उससे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

अब तक की जांच में दोनों व्यापारियों की भूमिका केवल रकम को इधर-उधर पहुंचाने तक ही सामने आई है। राजघाट के व्यापारी से पुलिस ने उसके करीबी लोगों के नंबर हासिल किए हैं, जिनके सीडीआर आने के बाद ही रकम के बारे में कुछ और पता चल सकेगा। पुलिस अब राजस्थान के तीन युवकों की तलाश में है, जिन्होंने सिद्धार्थनगर के व्यापारी को रुपये दिए थे। उनके पकड़े जाने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि रकम किसकी थी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रकम आयकर विभाग ने जब्त कर ली है और दोनों व्यापारियों से पूछताछ जारी है। जांच का मुख्य फोकस अब उन युवकों की पहचान और हवाला नेटवर्क की पड़ताल पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed