{"_id":"60f930e081061e1bda322466","slug":"income-tax-department-investigation-at-residence-of-bjp-mla-ajay-singh-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: भाजपा विधायक अजय सिंह के आवास पर आयकर विभाग की जांच, जानिए क्या है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: भाजपा विधायक अजय सिंह के आवास पर आयकर विभाग की जांच, जानिए क्या है बड़ी वजह
Thu, 22 Jul 2021 08:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Jul 2021 08:43 PM IST
सार
भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के घर पर भी छापा मारा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी के हरैया विधायक अजय सिंह के घर पर छापा पड़ा है। बताया गया कि छापेमारी की कार्रवाई कथित तौर पर भारत समाचार चैनल में स्टेक के मामले में हो रही है। यह छापेमारी सुबह आठ बजे से ही चल रही है।
जानकारी के मुताबिक भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के घर पर भी छापा मारा गया है। उसके स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह के घर पर भी आईटी की रेड मारी गई है।
छापेमारी की कार्रवाई में दावा किया गया कि भारत समाचार के कई कर्मचारियों के घर छापा मारा गया। इधर, विधायक अजय सिंह ने बताया कि यह रूटीन जांच के क्रम में टीम जांच कर रही है। बताया कि वह मौके पर हैं, सर्च अभियान में वह टीम की पूरी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह ही विधायक के आवास पर पहुंची। टीम ने दोपहर बाद तीन बजे के करीब बाहर से खाने पीने की सामग्री मंगवाई। उधर छापे के दौरान एलआईयू के उपनिरीक्षक शिवराज यादव व हेड कांस्टेबल हरीलाल यादव गेट पर निगरानी करते नजर आए। करीब आधा दर्जन पीएसी जवान भी गेट पर पहरा दे रहे थे। लजघटा के ग्रामीणों के अनुसार सुबह से आई आयकर टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही।