फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident took place in Boutha village of Thunhi Bazaar area, wife alleges beating

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Incident took place in Boutha village of Thunhi Bazaar area, wife alleges beating
- थुन्ही बाजार क्षेत्र के बौठा गांव में घटना, पत्नी ने लगाया पिटाई का आरोप
विज्ञापन

- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

- सोमवार रात विवाद के बाद मारपीट का आरोप, मंगलवार सुबह घर लौटकर गिर पड़ा था हिस्ट्रीशीटर

ब्रम्हपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के बौठा गांव में मंगलवार सुबह हिस्ट्रीशीटर नाटे उर्फ हरिओम कश्यप (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के कुछ लोगों पर सोमवार रात लाठी-डंडों से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मृतक की पत्नी कंचन देवी के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे हरिओम कश्यप का गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद युवक अपने साथ कई लोगों को लेकर उसके घर पहुंचा और हरिओम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद हरिओम रात में घर से कहीं चला गया था। मंगलवार भोर करीब पांच बजे वह वापस घर लौटा और दरवाजे पर अचानक गिर पड़ा। पत्नी ने बताया कि उस समय उसने तेज दर्द की शिकायत की और अस्पताल ले चलने को कहा। इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक झंगहा थाने का हिस्ट्रीशीटर था।

मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हरिओम के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी उत्तरी
--
हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दर्ज हैं 34 मामले

- झंगहा, कैंट, रुद्रपुर से लेकर चौरीचौरा तक फैला है आपराधिक इतिहास

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम बौठा निवासी हरिओम कश्यप उर्फ नाटे पुत्र राम किशुन का नाम पुलिस रिकॉर्ड में 01-बी हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। उपलब्ध आपराधिक इतिहास के अनुसार, आरोपी पर विभिन्न वर्षों में अलग-अलग थानों में करीब 34 मामले दर्ज किए हुए हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं।

अभिलेखों के अनुसार, हरिओम पर वर्ष 2007 से लेकर 2026 तक लगातार आपराधिक मामले दर्ज होते रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, 110-जी और यूपी गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर प्रकरण शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ झंगहा, कैंट, रुद्रपुर (देवरिया), बांसगांव और चौरीचौरा थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। कई मामलों में फर्जी दस्तावेज, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसी धाराएं भी शामिल हैं।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 से 2009 के बीच आर्म्स एक्ट और गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हुए। इसके बाद वर्ष 2010 से 2014 तक मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी व फर्जीवाडा, वर्ष 2017 से 2018 में चोरी, लूट और निगरानी संबंधी मामले, वर्ष 2026 में बीएनएस की नई धाराओं में भी मामला दर्ज हुआ था।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हरिओम का नाम लंबे समय से निगरानी सूची में है और विभिन्न आपराधिक मामलों में उसकी भूमिका को लेकर जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रही है। लगातार दर्ज मामलों के चलते उसे 01-बी हिस्ट्रीशीटर की श्रेणी में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed