फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident reported from Mirpur village under the Chiluatal police station area; police are investigating.

Gorakhpur News: पंचायत भवन में चोरी, सचिव-प्रशासक पर कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 08 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Incident reported from Mirpur village under the Chiluatal police station area; police are investigating.
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। ब्लॉक के मीरपुर गांव स्थित पंचायत भवन से कंप्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, कीबोर्ड, इनवर्टर और बैटरी चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने पर बीडीओ जंगल कौड़िया सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिम्मेदारों को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर सचिव और प्रशासक को चोरी के मामले में संलिप्त मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मीरपुर की तत्कालीन ग्राम प्रधान ने 30 अप्रैल को हुई चोरी की सूचना छह जून को चिलुआताल थाने में दी थी। पुलिस जांच के लिए पंचायत भवन पहुंची तो वहां केवल धूल बिखरी मिली। पुलिस ने चोरी हुए सामानों की खरीद रसीद मांगी है लेकिन अब तक सचिव और एडीओ पंचायत राशिद रसीद उपलब्ध नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में खरीदे गए सामानों की रसीद पोर्टल पर अपलोड की जाती है, जिसे आसानी से निकाला जा सकता है। रसीद उपलब्ध नहीं कराने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी। बीडीओ ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायत सचिव को पत्र जारी कर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चोरी का मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। जिम्मेदारों से सामानों की खरीद रसीद मांगी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बोले अधिकारी
चोरी की सूचना मिली है। यदि सचिव प्रमाण उपलब्ध कराकर विधिक कार्रवाई नहीं कराते हैं तो उन्हें चोरी के मामले में संलिप्त मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,
बीडीओ, जंगल कौड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed